देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी को भाजपा पार्टी में शामिल कर लेने से भाजपा की ताकत और बढ़ गई है। उम्मीद की जा रही है कि लोग किरण बेदी के नाम पर वोट धड़ल्ले से देते नज़र आएंगे।

भाजपा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने किरण बेदी को भाजपा में शामिल होने का ऐलान बीते दिन किया और राजनीतिक गलियारों में भुचाल आ गया।


राजधानी में अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल की सहयोगी रह चुकी किरण बेदी अब उनके ही खिलाफ मैदान में उत चुकी है।

किरण बेदी किस सीट से मैदान में उतरेंगी यह तो अभी तक तय नहीं हो पाया है लेकिन उनसे जीत की भारी उम्मीद की जा रही है।

kiran bedi, amit shah, arvind kejriwal, bjp, delhi election, assembly election, national news
भाजपा में शामिल होने के बाद किरण बेदी ने दिल्ली की जनता से भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने की अपील की है। (फोटो: भाषा)

 

सूत्रों की मानें तो किरण बेदी को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

बेदी को भाजपा में शामिल करते हुए शाह ने कहा, ‘किरण बेदी के आने से भाजपा को ताकत मिलेगी।’ वहीं बेदी ने कहा, ‘मैं पीएम मोदी की आभारी हूं। उनके नेतृत्व की वजह से ही मैं पार्टी में आईं हूं। उनके नेतृत्व पर देश की जनता को भरोसा है।’