दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा को पार्टी के चुनाव चिह्न् वाली पट्टी पहनाने की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है।

बेदी ने कृष्णानगर विधानसभा सीट के लिए पर्चा दाखिल करने से पहले रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब केसरी के नाम से मशहूर लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि दी और भाजपा की पट्टी उनकी प्रतिमा को पहना दी। इस पर कांग्रेस ने कहा कि लाला लाजपत राय पूरे देश के नेता हैं।

कांग्रेस ने कहा कि लाला लाजपत राय पूरे देश के नेता हैं। बेदी उन्हें भाजपा की पट्टी कैसे पहना सकती हैं।

 

 

बेदी उन्हें भाजपा की पट्टी कैसे पहना सकती हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि यह लाला लाजपत राय का अपमान है। बेदी को देश से माफी मांगनी चाहिए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बेदी पर स्वतंत्रता सेनानियों का भगवाकरण करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि किरणजी स्वतंत्रता सेनानियों को तो बख्श दें। इस बीच भाजपा नेता और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि देश की सेवा के लिए जाने से पहले महान नेताओं से आशीर्वाद लेने में कोई बुराई नहीं है। रोड शो के दौरान डॉ हर्षवर्धन भी बेदी के साथ मौजूद थे।