केरल पुलिस ने एक पादरी को नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 41 साल का आरोपी फादर एडविन फिगरेज अप्रैल से फरार चल रहा था। वह कोट्टापुरम कैथोलिक चर्च का पादरी है। उसने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, पर अर्जी खारिज हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की भी ईसाई है। उसके साथ जनवरी से कई बार बलात्कार हुआ। अंतिम बार उसके साथ 28 मार्च को ज्यादती हुई थी। अप्रैल में उसने अपने परिवार को इस बारे में बताया था। उसके बाद उसकी मां पुलिस के पास गई। पुलिस का कहना है कि फिगरेज ईसाई धार्मिक गाने बनाता है। उसने लड़की को भी गाने के प्रति उसकी दिलचस्पी के जरिए ही अपना शिकार बनाया।