केरल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पिछले साल दिसंबर में 55 साल की मुस्लिम महिला मनाली गई थी। वहां पर वह बर्फ से खेल रही थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब मुस्लिम धर्मगुरुओं ने महिला की आलोचना की है। सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम महिला अपनी बेटियों के साथ बर्फ से खेलती हुई दिख रही है।

महिला के पति का 25 साल पहले ही निधन हो गया था। महिला कोझीकोड के नादापुरम की रहने वाली है। वीडियो को देखने के बाद सुन्नी मौलवी अबूबकर मुसलियार इब्राहिम नाराज हो गए और उन्होंने महिला की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विधवा महिला को इस तरह से बर्फ में घूमने और खेलने के बजाय घर में कुरान पढ़ना चाहिए। उन्होंने महिला को फरमान जारी करते हुए कई और दिशा निर्देश दिए।

मौलवी के बयान से पीड़ित महिला की बेटी भी परेशान है। उसने सोशल मीडिया पर लिखा, “क्या दुनिया पुरुषों के लिए बनाई गई है। क्या एक विधवा महिला को घर के कोने में बैठकर केवल कुरान पढ़ना ही काफी है? क्या उसे अपनी जिंदगी जीने का हक नहीं है।”

वेटिकन सिटी की तर्ज पर 27 एकड़ में बनेगा नया इस्लामिक देश, मुस्लिम महिलाओं को होगी ये आजादी

मेरी मां डिप्रेशन में- पीड़ित की बेटी

महिला की बेटी ने कहा कि मां ने पहली बार बर्फ देखी थी, जिससे वह बहुत खुश थी। बेटी ने कहा कि उन्होंने ही रील बनाकर शेयर की लेकिन मौलाना ने बुरा भला कहना शुरू कर दिया। इससे उनकी मां डिप्रेशन में चली गई है। बेटी ने कहा कि मौलाना ने हमारे परिवार की शांति भंग कर दी है।

महिला ने इस्लाम को कैसे प्रभावित कर दिया?- इस्लामी इतिहास के प्रोफेसर

हालांकि मौलवी के फतवे का विरोध कई मुसलमान भी कर रहे हैं। केरल यूनिवर्सिटी में इस्लामी इतिहास के प्रोफेसर अशरफ ने कहा कि कुरान या हदीस में ऐसा कोई प्रसंग नहीं है कि कोई महिला पर्यटन स्थल ना जाए। उन्होंने कहा की एक महिला का मनाली जाना मौलाना को कैसे परेशान कर सकता है? उन्होंने कहा कि आखिर में महिला ने इस्लाम को कैसे प्रभावित कर दिया?