Katol (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पर 20 नवंबर को हुई वोटिंग के बाद आज नतीजों को लेकर मतगणना हुई। नागपुर जिले में स्थित काटोल विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई। इस सीट पर बीजेपी के चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर ने बाजी मारी है। बीजेपी के प्रत्याशी ने इस सीट पर 38,816 वोटों से जीत हासिल की है। काटोल मुंबई दक्षिण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट पर फिलहाल अनिल देशमुख विधायक थे।
एनसीपी के दिग्गज नेता अनिल देशमुख ने 25 सालों से अधिक समय तक इस निर्वाचन क्षेत्र की सेवा की है। पांच बार काटोल से जीत हासिल करने के बाद अनिल देशमुख ने अपने बेटे सलिल के लिए रास्ता बनाने के लिए पद छोड़ दिया है।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर जीते
बीजेपी के चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर ने 38,816 वोटों से जीत हासिल की है। चरणसिंह ने एनसीपी (एसपी) से पांच बार के विधायक रहे अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख को हराया है।
बीजेपी के चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर आगे
बीजेपी के चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर 18,924 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर 7 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। यहां कुल 17 राउंड की काउंटिंग होनी है। वहीं, एनसीपी (एसपी) से पांच बार के विधायक रहे अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख पहले राउंड से ही पीछे चल रहे हैं।
पांच राउंड के बाद बीजेपी आगे
काटोल विधानसभा पर बीजेपी के चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर 14, 673 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पांच राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और कुल 17 राउंड की गिनती होनी है।
बीजेपी के चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर आगे
काटोल विधानसभा की तीन राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। तीन राउंड के बाद बीजेपी के चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर 9,759 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बीजेपी के चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर आगे
बीजेपी के चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर पहले राउंड की काउंटिंग में 3262 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, एनसीपी (एसपी) से अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख दूसरे स्थान पर हैं उन्हें पहले राउंड में 3646 वोट हासिल हुए हैं।
कौन-कौन काटोल के चुनावी मैदान में?
एनसीपी (एसपी) से अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख चुनावी मैदान में है। बीजेपी की तरफ से चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर चुनावी जंग में है। वहीं, एनसीपी ने अनिल शंकरराव देशमुख को उतारा है।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट % |
एनसीपी (एसपी) | सलिल देशमुख | |
बीजेपी | चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर | |
एनसीपी | अनिल शंकरराव देशमुख |
काटोल विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम
2019 के विधानसभा चुनाव में काटोल विधानसभा सीट पर एनसीपी के अनिल देशमुख ने 17,057 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 50.96% वोट शेयर के साथ 96,842 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर को हराया था, जिन्हें 79,785 वोट (41.99%) मिले थे। वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के दिनेश तुले को 5,807 वोट मिले थे। 2004 लोगों ने इस सीट पर NOTA का बटन दबाया था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट % |
एनसीपी | अनिल देशमुख | 50.96 |
बीजेपी | चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर | 41.99 |
वीबीए | दिनेश तुले | 3.06 |
काटोल विधानसभा चुनाव 2014 परिणाम
2014 के विधानसभा चुनाव में डॉ आशीष देशमुख को 39.66 % वोट शेयर के साथ 70,344 वोट मिले थे। NCP उम्मीदवार अनिल देशमुख को 64,787 वोट (36.53 %) मिले थे। आशीष देशमुख ने अनिल देशमुख को 5,557 वोटों के अंतर से हराया था। शिवसेना के राजेंद्र मनोहर हर्णे को 13,649 वोट मिले थे। 504 लोगों ने इस सीट पर NOTA का बटन दबाया था।
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार का दौर खत्म, 20 नवंबर को होगी वोटिंग
काटोल पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों के साथ रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है, जिसमें सावनेर, हिंगना, उमरेड, कामठी और रामटेक आते हैं।
2011 की जनगणना के अनुसार, काटोल की कुल जनसंख्या 43,267 थी, जिसमें 22,064 पुरुष और 21,203 महिलाएं थीं। काटोल में साक्षरता दर 81.4% थी, जिसमें पुरुष साक्षरता 83.6% और महिला साक्षरता 79.2% थी। अनुसूचित जाति की जनसंख्या 6,086 थी जबकि अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 3,425 थी।