कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बेंगलुरु में सभी बार-होटलों को रात के एक बजे तक खुले रहने की अनुमति दे दी है। इसका मतलब यह है कि नाइट लाइफ को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने सभी होटलों और बार को एक बड़े नियम से छूट दी है। इससे पहले तक क्लब्स को रात 11 बजे के बाद संचालित नहीं होने दिया जाता था। लेकिन अब यह समय सीमा रात 1 बजे तक कर दी गई है।
बेंगलुरु वालों को बड़ा फायदा
जानकारी के लिए बता दें कि इस बार के बजट में भी इस बदलाव पर काफी चर्चा की गई थी। उस चर्चा के बाद ही अब कर्नाटक सरकार ने बार-होटलों को लेकर इतना बड़ा फैसला किया है। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) सीमा के अंतर्गत अब जो भी होटल-बार आएंगे, उन्हें देर तक खुले रहने की इजाजत रहेगी। युवा जो देर रात तक पार्टी करते हैं, उनके लिए बेंगलुरु में इस प्रकार का नियम काफी फायदे वाला है।
देश छोड़ने वाले नेता हों या घोटाला करने वाले चोर… सभी के लिए ब्रिटेन क्यों बनता है पहली पसंद?
पहले क्या था नियम?
होटलों और बार्स के लिए भी इस नियम के अपने फायदे हैं, अब ज्यादा देर तक खुले रहकर उनका व्यापार बढ़ेगा, वे ज्यादा लोगों को अपनी सुविधाएं दे पाएंगे। बताया यह भी जा रहा है कि अब इन होटलों और बार में शराब भी रात को एक बजे तक दी जा सकती है। पहले यह समय सीमा भी सिर्फ 11 बजे तक ही रहती थी। लेकिन समझने वाली बात यह है कि फैसला पूरे कर्नाटक के लिए नहीं है बल्कि बेंगलुरु तक सीमित रहने वाला है।
बेंगलुरु ही क्यों?
वैसे बेंगलुरु में ही क्योंकि सबसे ज्यादा दूसरे राज्यों से लोग आते हैं, हर बड़ी कंपनी भी यही पर मौजूद हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा पार्टी कल्चर भी बेंगलुरु में ही देखने को मिलता है। इसी वजह से अब बीबीएमपी सीमा में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात एक बजे तक खुले रहने वाले हैं।
