सत्तारूढ़ भाजपा ने कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सोमवार को 12 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया जबकि विपक्षी कांग्रेस ने दो और निर्दलीय ने एक सीट पर जीत हासिल की। विपक्षी दल कांग्रेस और जद(एस) के लिए ये नतीजे एक बड़ा झटका हैं। पूर्व के चुनाव में इन 15 सीटों में से 12 सीटें जीतने वाली कांग्रेस केवल दो निर्वाचन क्षेत्रों हुनासुरु और शिवाजीनगर में ही जीत हासिल कर पाई। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के नेतृत्व वाली जद(एस) ने विधानसभा चुनाव के दौरान इन 15 सीटों में तीन निर्वाचन क्षेत्रों- के आर पेटे, महालक्ष्मी लेआउट और होंसुर में जीत हासिल की थी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में भाजपा ने 15 में से 12 सीटों पर, कांग्रेस ने दो और निर्दलीय ने एक सीट पर जीत दर्ज की।
अथानी सीट को बीजेपी के नाम करते हुए महेश कुमातली ने कांग्रेस उम्मीदवार को अच्छे वोटों से हरा दिया है। 2018 में इस सीट से कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी।
बीजेपी के श्रीमंत बालासाहेब पाटिल ने कर्नाटक की कागवाड़ सीट जीत ली है। पाटिल ने अपने कांग्रेस उम्मीदवार भरमगौड़ा अलागौड़ा कागे को 18,557 वोटों से हराया है।
गोकक विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है। रमेश जारकीहोली शुरुआत से बढ़त बनाए हुए थे और अंत में जीत उन्हें ही हासिल हुई। रमेश जारकीहोली ने कांग्रेस पार्टी के लखन लक्ष्मणराव जारकीहोली को 29,006 मतों जीत हासिल की है। बता दें कि अगर बीजेपी कम से कम छह सीटों पर जीत नहीं हासिल कर पाती तो राज्य में उसके हाथ से सत्ता चली जाती।
पूर्व के चुनाव में इन 15 सीटों में से 12 सीटें जीतने वाली कांग्रेस केवल दो निर्वाचन क्षेत्रों हुनसुर और शिवाजीनगर पर ही आगे चल रही है। विपक्षी दल कांग्रेस और जद(एस) के लिए ये नतीजे एक बड़ा झटका हैं।
Election Commission of India: Bharatiya Janata Party wins in 6 seats, leading in 6 constituencies; Congress leading in 1 constituency and wins 1 seat; Independent leading in 1 constituency. #KarnatakaByPollResults pic.twitter.com/5PueRhszhO
— ANI (@ANI) December 9, 2019
येल्लापुर से भाजपा उम्मीदवार अराबैल शिवराम हेब्बार कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं। अभी उपचुनावों के लिए मतगणना चल रही है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि हेब्बार ने कांग्रेस के भीमण्ण नाइक को 31,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है।
#KarnatakaBypolls: BJP wins Yellapur seat by over 31,000 voteshttps://t.co/lSaA8NAGx2 pic.twitter.com/foL4RWI5q9
— The Indian Express (@IndianExpress) December 9, 2019
कर्नाटक के उपचुनावों की शुरुआती रुझान में बीजेपी ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। बता दें कि 15 में 10 सीटों पर बीजेपी का कब्जा दिख रहा है। वहीं अन्य विपक्षी पार्टी जैसे कांग्रेस और जेडीएस को दो सीटों पर बढ़त मिली है। वोटों की गिनती अभी भी जारी है। भाजपा उम्मीदवार शिवराज हेब्बार (येल्लापुर), रमेश जारकीहोली (गोकाक), श्रीमंत पाटिल (कागवाड) और महेश कुमातली (अथानी) आगे चल रहे हैं।
#UPDATE Karnataka bypolls results trends: BJP leading in 12 seats, Congress leading in 2 seats, Independent leading in 1 seat, as per EC trends https://t.co/qYnc6Oqlsg
— ANI (@ANI) December 9, 2019
कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। इसके लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। शुरुआती रुझान में बीजेपी 7 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं, कांग्रेस 2 और जेडीएस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए थे। बता दें कि इन नतीजों से राज्य की 4 महीने पुरानी येदियुरप्पा सरकार के भाग्य का फैसला होगा। सरकार बरकरार रखने के लिए बीजेपी को कम से कम 6 सीटें जीतनी होगी, जिससे सदन में पार्टी का बहुमत बरकरार रहेगा।
इन सीटों पर हुए थे उपचुनाव: बता दें कि 6 दिसंबर को अठानी, कगवाड़, गोकक, येलापुर, हिरेकेरूर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबेलापुर, के.आर. पुरम यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसाकोटे, केआर पेटे, हुनसूर सीटों पर उपचुनाव हुए थे।
विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया और कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडू राव ने सोमवार (09 दिसंबर) को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। 15 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के परिणाम आने के कुछ समय बाद ही उन्होंने ‘संतोषजनक परिणाम’ नहीं दे सकने के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया। विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को करारा झटका लगा जो 15 में से केवल दो सीटों पर जीत हासिल कर सकी जबकि पहले इसके पास इनमें से 12 सीटें थीं।
बीेजेपी के महेश कुमातली ने कांग्रेस उम्मीदवार को अच्छे वोटों से हरा दिया है। अथानी सीट को बीजेपी के नाम करते हुए यह जीत दर्ज की गई है। बता दें कि 2018 में इस सीट से कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी।
कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सोमवार (09 दिसंबर) को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कांग्रेस विधायक दल के नेता (सीएलपी) पद से और दिनेश गुंडू राव ने पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
कर्नाटक के कागवाड़ सीट से कांग्रेस को 18000 वोटों से हार मिली है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार ने जीता है। बीजेपी के श्रीमंत बालासाहेब पाटिल ने कड़ा मुकाबला देते हुए भरमगौड़ा अलागौड़ा कागे को हरा दिया है।
बीजेपी उम्मीदवार ने गोकक विधानसभी सीट पर जीत दर्ज की है। रमेश जारकीहोली ने कांग्रेस पार्टी के लखन लक्ष्मणराव जारकीहोली को 29,006 मतों से हराया है।
भाजपा उम्मीदवार अराबैल शिवराम हेब्बार को येल्लापुर सीट से जीत मिली है। कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर राज्य में बीजेपी से जीत हासिल करने वाले यह पहले उम्मीदवार है। इसके साथ ही बीजेपी के अन्य सीटों पर जीतने की उम्मीद जगी है।
कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने उपचुनावों में छह सीटें जीतकर विधानसभा में सोमवार (09 दिसंबर) को बहुमत हासिल कर लिया। वह छह अन्य सीटों पर आगे भी चल रही है। कर्नाटक विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना अभी चल रही है। महाराष्ट्र में सरकार न बना पाने के बाद कर्नाटक में भाजपा का 12 सीटों पर अच्छा प्रदर्शन उसके लिए मनोबल बढ़ाने वाला है। झारखंड में एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के प्रदर्शन की तारीफ की और कांग्रेस पर पिछले दरवाजे से जनादेश को चुराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल में संपन्न हुए उपचुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाया गया है।
कर्नाटक में कांग्रेस की हालत बहुत ही खराब दिख रही है। बीजेपी लगातार बढ़त बनाई हुई सबसे आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को अब तक केवल एक सीट पर जीत हासिल हुई है।
पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के नेतृत्व वाली जद(एस) उन सभी 12 सीटों पर पीछे चल रही है जहां उसने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। पूर्व में हुए चुनाव में उसके पास तीन सीटें थीं।होसकोटे से निर्दलीय उम्मीदवार शरथ बच्चेगौड़ा जीत की ओर बढ़ रहे हैं। नतीजों से हैरान एक कांग्रेस नेता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘हमने काफी खराब प्रदर्शन किया।’
नतीजों के सामने आने के बाद बीजेपी में जीत की खुशी देखने को मिल रही है। सीएम येदियुरप्पा अपने बेटे के साथ खुशी के इस पल को मनाते दिख रहे हैंं।
कर्नाटक के 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए मतगणना से पहले राज्य के नेताओं ने रविवार (09 दिसंबर) को मंदिरों और मठों में पूजा कर जीत का आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा धर्मस्थल गए और भगवान मंजूनाथ का आशीर्वाद लिया। मंत्रोच्चारण के बीच येदियुरप्पा ने चुनावों में अपनी पार्टी (भाजपा) की जीत और अगले साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।
भाजपा को राज्य की सत्ता में बने रहने के लिए 225 सदस्यीय विधानसभा (अध्यक्ष सहित) में 15 सीटों (जिन पर उपचुनाव हो रहे हैं) में कम से कम छह सीटें जीतने की जरूरत है।विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के बाद विधानसभा में इस समय 208 सदस्य हैं जिनमें भाजपा के पास 105 (एक निर्दलीय सहित), कांग्रेस के 66 और जद (एस) के 34 विधायक हैं। बसपा का भी एक विधायक है। इसके अलावा एक मनोनीत विधायक और विधानसभा अध्यक्ष हैं।
कगवाड़ में कुल 1,78,735 वोटर्स हैं। इस विधानसभा में 92,223 पुरुष हैं वहीं 85,812 महिला रहती हैं। इस सीट पर 2013 में बीजेपी ने जीत बनाई थी वहीं 2018 में कांग्रेस कब्जा था।
कर्नाटक का अठानी सीट बीजेपी के नाम ही था। 2018 में भी बीजेपी ने यहां पर जीत दर्ज किया था। पार्टी के लिए यह सीट लकी साबित होता है।
कर्नाटक के उप-चुनाव के शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। बता दें कि आधे से ज्यादा सीटों पर पार्टी ने कब्जा बनाया है। सभी 15 सीटों के रुजान सामने आने पर राज्य में बीजेपी का पल्ला भारी दिख रहा है।