Saif Ali Khan Attacked News: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले के बाद मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। जिसके बाद वो पहली बार मीडिया और प्रशंसकों के सामने आए। इस दौरान अभिनेता ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। जिसके बाद से सैफ अली खान को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।

सैफ अली खान को लेकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने कहा कि सिर्फ पांच दिन में अस्पताल से निकलते ही “इतने फिट कैसे”? सैफ अली खान को लेकर संजय निरुपम ने जो सवाल उठाए, उसको लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि यह मेडिकल चमत्कार है।

सैफ अली खान को लेकर संजय राउत ने क्या कहा?

संजय राउत से जब सैफ अली खान के स्वास्थ को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मेडिकल चमत्कार है। मैं उनके स्वास्थ्य को लेकर शुभकामनाएं दूंगा। हमारे देश के अच्छे कलाकार है। मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं। करीन कपूर के हसबैंड हैं। तैमूर के पिता जी हैं। हम चाहते हैं वो स्वस्थ रहें। चाकू कितना भी अंदर घुसा हो, वो आदमी जिंदा है और अपने पैरों पर चलकर घर जा रहा है। यह हमारे लीलावती डॉक्टरों ने एक चमत्कार किया है।’

संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) क्या बोले?

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। निरुपम में कहा कि मुंबई के नागरिकों और मेरे मन में कुछ सवाल थे, जो मैंने उठाए हैं… क्या मेडिकल सेक्टर इतना आगे बढ़ गया है कि सैफ अली खान (हमले के बाद) अपने घर पर कूदते-नाचते आते हैं… यह खुलासा होना चाहिए कि हमला कितना घातक था और उन्हें कितनी गंभीर चोटें आईं। परिवार को आगे आकर यह बताना चाहिए, क्योंकि इस घटना के बाद मुंबई में ऐसा माहौल बना दिया गया कि मुंबई की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई, गृह मंत्रालय विफल हो गया, महाराष्ट्र सरकार बर्बाद हो गई और मुंबई का हर नागरिक असुरक्षित है। जिस तरह से सैफ (अस्पताल से) बाहर आए, ऐसा लग रहा है जैसे 4 दिन पहले कुछ हुआ ही नहीं था… मैं डॉक्टरों से पूछना चाहता हूं कि क्या 6 घंटे तक चलने वाला ऑपरेशन करने वाला व्यक्ति 4 दिन में इतनी अच्छी हालत में बाहर आ सकता है?’

वहीं, मंगलवार को भी संजय निरुपम ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘ सैफ अली खान की पीठ में 2.5 इंच अंदर तक चाकू घुसा था। संभवत: अंदर ही फंसा था। लगातार छह घंटे ऑपरेशन चला और यह सब 16 जनवरी की बात है। आज 21 जनवरी है। अस्पताल से निकलते ही इतना फिट? सिर्फ पांच दिन में? कमाल है।’

16 जनवरी को सैफ अली खान पर हुआ था हमला

16 जनवरी को घर पर हुए हमले में घायल अभिनेता सैफ अली खान को छह दिन बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। अभिनेता मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी सर्जरी हुई। सैफ को घर लाने के लिए उनकी पत्नी-अभिनेत्री करीना कपूर खान लीलावती अस्पताल पहुंची थीं। अभिनेता को डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ दिन और आराम करने की जरूरत है।

RG Kar Rape-Murder Case: दोषी संजय रॉय जेल में कैसे बिताएगा समय? एक दिन के काम के मिलेंगे 105 रुपये; ममता के पूर्व मंत्री का बना पड़ोसी

इस बीच, सैफ अली खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभिनेता के घर के फ्लोर डक्ट को जाली (नेट) से पैक कर दिया गया है। जिस बिल्डिंग में सैफ और करीना अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ रहते हैं, उसकी 12वीं मंजिल पर सभी एसी डक्ट एरिया को जालीदार स्क्रीन से सील कर दिया गया है। इससे पहले, अभिनेता सैफ अली खान के घर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया था। अभिनेता पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस आरोपी शहजाद को भी साथ लेकर आई थी, ताकि पूरे क्राइम सीन को समझा जा सके।

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने का आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद इस वक्त पुलिस हिरासत में हैं। जिसकी पहचानलिस ने बांग्लादेशी नागरिक के रूप में की है, जो बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है।

यह भी पढ़ें-

शिक्षा बजट में वृद्धि, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रेन किराए में 50 फीसदी छूट… मिडिल क्लास के लिए केजरीवाल ने कर दी ये बड़ी मांग

क्या दिल्ली-NCR से चली गई ठंड?, जानिए उत्तर भारत में कोहरे और सर्दी को लेकर क्या है IMD का अनुमान