सुप्रीम कोर्ट के जज रहे जस्टिस किशन कौल पिछले महीने रिटायर हो चुके हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद उन्हें अलॉट किया गया बंगला 19 अकबर रोड आने वाले समय में किसी अन्य जज को दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 अकबर रोड पर बना डबल स्टोरी हाउस जस्टिस संजीव खन्ना को दिया जा सकता है। जस्टिस संजीव खन्ना देश के वर्तमान CJI डीवाई चंद्रचूड़ के बाद मुख्य न्यायधीश बनने की कतार में हैं। CJI डीवाई चंद्रचूड़ अगले साल नवंबर 2024 में रिटायर होंगे।
कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना?
14 मई 1960 को जन्म संजीव खन्ना ने साल 1983 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में एडवोकेट के तौर पर खुद को एनरोल करवाया। उन्होंने शुरुआत में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में कानून के अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया। साल 2004 में उन्हें NCT ऑफ दिल्ली के लिए स्टैंडिंग काउंसिल (सिविल) अपॉइंट किया गया।
संजीव खन्ना दिल्ली हाई कोर्ट में एडिश्निल पब्लिट प्रॉसिक्यूटर और एमिकस क्यूरी के तौर पर रूप में कई आपराधिक मामलों में भी उपस्थित हुए और बहस की। वह साल 2005 में दिल्ली हाई कोर्ट के एडिश्नल जज नियुक्त किए गए और साल 2006 में वह परमानेंट जज बनाए गए। 18 जनवरी 2019 को वह सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त किए गए गए। जस्टिस संजीव खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर होंगे।