Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल जोरों-शोरों से प्रचार अभियान में जुट गए हैं। इसी बीच, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं को बांटने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार कांग्रेस नेताओं आलमगीर आलम और इरफान अंसारी की सरकार है। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से कहा कि जैसे हमने अयोध्या से बाबर को हटाया था, उसी तरह से इन्हें भी हटा देना चाहिए।
झारखंड चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के सह-प्रभारी सरमा रांची जिले के कांके इलाके में एक चुनावी सभा में बोल रहे थे। वह इतने पर ही नहीं रूके बल्कि उन्होंने अपने भाषण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर वोट बैंक की राजनीति के तहत घुसपैठियों को खुश करने का आरोप लगाया। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। इस साल की शुरुआत में तत्कालीन राज्य मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेटरी से जुड़े परिसरों पर ईडी की रेड का मुद्दा भी उठाया। इसमें एजेंसी को करीब 35 करोड़ की नकदी मिली थी। बाद में आलम को अरेस्ट कर लिया गया था।
ये आलमगीर आलम की सरकार- हिमंत बिस्वा सरमा
य
शुक्रवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘ये जेएमएम की सरकार हमारी सरकार नहीं है, ये आलमगीर आलम का सरकार है, ये इरफान अंसारी की सरकार है। जैसे अयोध्या से हम लोगों ने बाबर को हटाया, ऐसी ही सरकार से हमें आलमगीर आलम और इफरान अंसारी को भगाना पड़ेगा। एक साथ मिल के हमें बीजेपी सरकार को लाना पड़ा। हमें मिलकर काम करते हुए बीजेपी की सरकार लानी है।’
झारखंड चुनाव से पहले Income Tax का एक्शन
अंसारी को आलोचना का सामना करना पड़ा
बता दें कि आलम अभी न्यायिक हिरासत में है। अंसारी को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की जामताड़ा से प्रत्याशी और सीएम सोरेन की भाभी पर कथित तौर पर टिप्पणी करने पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार किया। यहां पर उन्होंने दावा किया कि हिंदुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
मोहन यादव ने भी बोला हमला
पलामू में एक रैली को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने कहा, ‘हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान लूट, झूठ, धोखाधड़ी और हिंदुओं के अपमान के लिए जाना जाता है। जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड की राजधानी को कराची में बदल दिया है।’ झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो फेज में वोटिंग होगी और 23 तारीख को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।