देश के मानिंद विश्विद्यालयों में शुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट का एक बार फिर से परचम लहराया है। खबरों के मुताबिक लेफ्ट यूनाइट की ओर से अध्यक्ष पद पर आईषी घोष ने बाजी मारी है। इसके अलावा लेफ्ट के साकेत मून वाइस प्रेसिडेंट, लेफ्ट से सतीष यादव जनरल सेक्रेटरी और एमडी दानिष ज्वाइंट ने सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल की है। गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के चलते चुनाव परिणाम के आधिकारिक घोषणा करने पर रोक लगाई है। दरअसल दो छात्रों ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया था कि बिना कारण बताए ही उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।
जेएनयू छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष के लिए छह, उपाध्यक्ष के लिए तीन, महासचिव के लिए तीन और संयुक्त सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। इससे पहले ”दि क्विंट” की खबर के मुताबिक शाम चार बजे के करीब 5762 वोटों में से 5050 वोट गिने जा चुके थे। जिसमें लेफ्ट गठबंधन ने सभी पदों पर बढ़त बना रखी थी। अध्यक्ष पद के लिए लेफ्ट आईषी घोष 2069 वोटों के साथ आगे थी। वहीं BAPSA के जितेंद्र सूना 985 वोट और ABVP के मनीष जांगिड 981 वोट के बीच कांटे की टक्कर है।
वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए लेफ्ट यूनिटी के साकेत मून 3,028 मतों के साथ एबीवीपी की श्रुति अग्निहोत्री (1,165 वोट) से लंबे अंतर से आगे थे। महासचिव पद के लिए लेफ्ट यूनिटी के सतीश चंद्र यादव 2,228 वोटों के साथ आगे थे। वहीं BAPSA के वसीम आरएस 1,070 मतों के साथ पीछे रहे। लेफ्ट यूनिटी के एमडी दानिश ने 2,938 वोटों के साथ संयुक्त सचिव आगे थे जबकि एबीवीपी के सुमंत कुमार साहू को 1,310 वोट ही हासिल हुए थे।