Jhunjhunu (Rajasthan) ByPolls Election/Chunav Result 2024: राजस्थान की झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झुंझुनू विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू ने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के अमित ओला हार गए हैं। झुंझुनू विधानसभा सीट पर चुनाव विधायक बृजेंद्र सिंह ओला के लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद हुआ था। ओला परिवार की सीट रही झुंझुनू विधानसभा अब कांग्रेस के हाथ से चली गई है और यहां बीजेपी का झंडा लहरा रहा है।
क्या रहे नतीजे?
झुंझुनू विधानसभा सीट पर बीजेपी के राजेन्द्र भांबू ने जीत हासिल की है, उन्हें कुल 90425 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अमित ओला और तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र गुढ़ा रहे हैं।
1 | अमित ओला | INC | 47577 |
2 | राजेन्द्र भांबू | BJP (WON) | 90425 |
3. | राजेन्द्र गुढ़ा | निर्दलीय | 38751 |
Jharkhand Election Commission Results 2024 LIVE | Maharashtra-Jharkhand Election Results 2024
2023 के विधानसभा चुनाव में क्या रहे थे परिणाम?
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह ओला जीते थे। उन्हें कुल 86798 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के उम्मीदवार निशीत कुमार को 57935 वोट मिले थे। बृजेन्द्र सिंह ओला ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसलिए इस सीट पर उपचुनाव हुए हैं।
राजेन्द्र गुढ़ा ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल
झुंझुनू विधानसभा पर कांग्रेस के सामने स्थानीय मुद्दों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस के ही पुराने नेता राजेन्द्र गुढ़ा चुनौती बन गए थे। जिन्हें 38751 वोट मिले हैं। चुनावी विश्लेषक मानते हैं कि कांग्रेस की हार में उनकी भी बड़ी भूमिका रही है।
राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झुंझुनू, देवली-उनियारा, रामगढ़, खींवसर और सलूंबर सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। जबकि दौसा में कांग्रेस और चौरासी विधानसभा पर भारतीय आदिवासी सीट ने जीत दर्ज की है। 1. खींवसर विधानसभा सीट से बीजेपी की ओर से रेवतराम डांगा ने जीत दर्ज की है। 2. चौरासी विधानसभा से BAP की ओर से अनिल कटारा जीते हैं। 3.रामगढ़ विधानसभा से बीजेपी की ओर से सुखवंत सिंह जीते हैं। 4.सलूंबर विधानसभा से बीजेपी की ओर से शांता देवी मीणा ने जीत दर्ज की है। 5. देवली उनियारा विधानसभा से राजेन्द्र गुर्जर ने जीत दर्ज की है। 6.झुंझुनू विधानसभा से बीजेपी के राजेन्द्र भांबू ने बड़ी जीत दर्ज की है। 7.रामगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के सुखवन्त सिंह जीते हैं।