Jharkhand Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024 Date and Time: झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए थे। 13 नवंबर और 20 नवंबर को झारखंड में वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर यानी शनिवार को नतीजे आएंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे जनसत्ता लाइव टीवी पर आप देख सकते हैं। यहां पर आपको पल-पल की अपडेट मिलेगी। हर सीट का विश्लेषण भी मिलेगा। राजनीतिक विश्लेषक भी जनसत्ता लाइव टीवी पर मौजूद रहेंगे और वह आपको नतीजों का महत्व बताएंगे।
इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर सटीक नतीजे
इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर भी आप चुनावी नतीजे देख सकते हैं। यहां पर आपको सबसे सटीक जानकारी मिलेगी। हालांकि इलेक्शन कमिशन हर राउंड के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही अपनी साइट पर अपडेट करेगा। आमतौर पर वोटों की गिनती शुरू होने के करीब 45 मिनट बाद चुनाव आयोग अपनी वेबसाइट पर पहला अपडेट जारी करता है।
Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024 LIVE
जनसत्ता.कॉम पर लाइव नतीजे
जनसत्ता की वेबसाइट पर भी सबसे तेज नतीजे दिए जाएंगे। जनसत्ता की वेबसाइट पर आपको नतीजे देखने से एक सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको यहां पर हर एक सीट का नतीजा मिलेगा। वहीं झारखंड की अधिकतर सीटों का विश्लेषण भी आपको जनसत्ता की वेबसाइट पर मिलेगा। ऐसे में यहां पर नतीजे देखकर आप पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? किस एग्जिट पोल ने क्या कहा
इंडियन एक्सप्रेस पर भी मिलेंगे सटीक और तेज नतीजे
जनसत्ता के अलावा आप इंडियन एक्सप्रेस की इंग्लिश वेबसाइट पर भी चुनावी नतीजे को जान सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस पर आपको सबसे सटीक और सबसे तेज नतीजे मिलेंगे। वहीं झारखंड चुनाव से जुड़े बड़े नेताओं के बयान भी आपको यहां पर मिल जाएंगे।
इसके अलावा आप डीडी न्यूज़ पर भी चुनावी नतीजे को लाइव देख सकते हैं। डीडी न्यूज़ पर सुबह से ही कवरेज शुरू होगी और सबसे सटीक नतीजे यहां पर दिए जाएंगे।