Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ। वहीं, पहले चरण में 13 नवंबर 2024 को 43 सीटों पर वोट डाले गए थे। वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल सामने आ रहा है। जिसमें मतदाताओं के रुझान सामने आ जाएंगे और यह अनुमान लगाया जा सकेगा कि झारखंड में किसकी सरकार बनने की संभावना है। MATRIZE पोल के मुताबिक झारखंड में बीजेपी को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस+ को 25 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि जनसत्ता इस पोल की प्रामाणिकता को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं करता है।
महाराष्ट्र विधानसभा एग्जिट पोल्स के नतीजे
एक्सिस माई इंडिया का अनुमान के मुताबिक झारखंड के कोल्हान क्षेत्र की 14 सीटों में से एनडीए को 5 सीटें और इंडिया गठबंधन को 9 सीटें मिलने का अनुमान है। एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक संथाल परगना क्षेत्र की 18 सीटों में से 15 सीटें कांग्रेस के खाते में जाती हुई दिख रही हैं।
महाराष्ट्र Exit Poll LIVE: यहां देखें हर अपडेट
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा, "एग्जिट पोल अपना काम कर रहे हैं। हम हर विधानसभा क्षेत्र में गए हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है, बेरोजगार लोग निराश हैं, छात्र निराश हैं इसलिए बदलाव सुनिश्चित है।"
झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता और चंदनकियारी सीट से बीजेपी उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी ने कहा, "लोग पिछले दो सालों से बदलाव के मूड में थे। यहां बीजेपी, एनडीए की सरकार बनेगी। इस भ्रष्ट सरकार का जाना तय है। हमने पहले भी कहा है कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो बीजेपी विधायक दल और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिसे भी मौका मिलेगा वो नेता झारखंड को आगे ले जाएगा।"
जामताड़ा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन ने कहा, "मैं बीजेपी को समर्थन देने के लिए जनता का आभार व्यक्त करती हूं। 5 साल से चल रही सरकार ने पिछले 5 सालों में युवाओं और महिलाओं को धोखा दिया है। इस चुनाव में झारखंड की महिलाओं ने बदलाव लाने का फैसला किया है। 'रोटी, बेटी और माटी' के लिए सभी आगे आए। 23 तारीख को हम बदलाव देखेंगे।"
विधानसभा चुनावों पर झारखंड के मंत्री और जेएमएम नेता हफीजुल हसन ने कहा, "यहां कोई बांग्लादेशी नहीं है। आपके पास केंद्रीय एजेंसियां हैं, तो आप क्या कर रहे थे? पहले वे 'पाकिस्तान, पाकिस्तान' कहते थे और अब वे 'बांग्लादेशी, बांग्लादेशी' कह रहे हैं।"
एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "झारखंड में हमसे बड़ा सर्वेक्षक कौन हो सकता है? हम पिछले 3 महीनों से झारखंड में हैं। हमने देखा है कि लोग कैसे बदलाव चाहते हैं। मुझे यकीन है कि लोगों ने भाजपा-एनडीए को वोट दिया है। हम भारी जनादेश के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।"
बीजेपी+ को 152-160
कांग्रेस+ को 130-138
बीजेपी+ को 137-157
कांग्रेस+ को 126-146
एक्सिस माई इंडिया का अनुमान के मुताबिक झारखंड के कोल्हान क्षेत्र की 14 सीटों में से एनडीए को 5 सीटें और इंडिया गठबंधन को 9 सीटें मिलने का अनुमान है। एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक संथाल परगना क्षेत्र की 18 सीटों में से 15 सीटें कांग्रेस के खाते में जाती हुई दिख रही हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए टाइम्स नाउ जेवीसी के एग्जिट पोल में एनडीए को 40-44 सीटें, इंडिया गठबंधन को 30-40 सीटें और अन्य को 1-1 सीटें मिलने का अनुमान है।
https://platform.twitter.com/widgets.jsTimes Now JVC's Exit Poll for Jharkhand Assembly Elections predicts 40-44 seats for NDA, 30-40 for INDIA, and 1-1 for others. pic.twitter.com/r64wa35Lh7
— ANI (@ANI) November 20, 2024
#jharkhandelection2024 | As per Axis My India, NDA-3 seats, INDIA- 15 seats out of the 18 seats in the Santhal Paragana region pic.twitter.com/Jo2WWtRVlB— ANI (@ANI) November 20, 2024
#maharashtraelection2024 | ABP - Matrize Exit Poll predicts 150-170 seats for BJP-Mahayuti, 110-130 seats for Congress-MVA and 8-10 seats for others pic.twitter.com/du6YafrhFf— ANI (@ANI) November 20, 2024
MATRIZE पोल के मुताबिक झारखंड में बीजेपी को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस+ को 25 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है।
-MATRIZE पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति को 150 से 170 सीट मिलने का अनुमान है।
-महाविकास आघाडी को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है।
दूसरे चरण में झारखंड की राजमहल, बोरियो (एसटी), बरहेट (एसटी), लिट्टीपाड़ा (एसटी), पाकौर, महेशपुर (एसटी), सिकरीपाड़ा (एसटी) , नाला , जामताड़ा, दुमका (एसटी), जामा (एसटी), जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर (एससी), पोरेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, और बगोदर सीट पर वोट पड़े।
इसके साथ ही जमुआ (एससी), गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी (एससी), सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी (एसटी) सीट पर भी वोट पड़े।
झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हुए। राज्य में 13 और 20 नवंबर को मतदान हुआ, 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी।
पहले चरण में राज्य की कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया (एससी), चतरा (एससी), बहरागोड़ा, घाटशिला (एसटी), पोटका (एसटी), जुगसलाई (एससी), जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, सरायकेला (एसटी), चाईबासा (एसटी), मझगांव (एसटी), जगनाथपुर (एसटी), मनोहरपुर (एसटी), चक्रधरपुर (एसटी), खरसावां (एसटी), तमाड़ (एसटी), तोरपा (एसटी), खूंटी (एसटी)।, रांची, हटिया, कांके (एससी), मांडर (एसटी), सिसई (एसटी), गुमला (एसटी), बिशुनपुर (एसटी), सिमडेगा (एसटी), कोलेबिरा (एसटी), लोहरदगा (एसटी), मनिका (एसटी), लातेहार पांकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर (एससी), हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर सीटों पर भी पहले चरण में ही वोट डाले गए।
झारखंड विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 67.59 फीसदी मतदान हुआ है।
जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा कि लोगों ने विकास का रास्ता चुना है और वे अपना वोट डाल रहे हैं। अब मतदान समाप्त होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। 23 (नवंबर) तक नतीजे भी आ जाएंगे.। मैं खासकर गांडेय के लोगों की आभारी हूं, जहां भी जाती हूं, उनका प्यार मिलता है।"
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch | Gandey: #jharkhandassemblyelection2024 | Kalpana Soren, wife of Jharkhand CM Hemant Soren & JMM candidate for Gandey assembly election says, " ...People have chosen the path of development and they are casting their votes...now only a few hours are left for voting to… pic.twitter.com/QkMRLXtTWO
— ANI (@ANI) November 20, 2024
झारखंड के विधानसभा चुनाव में इंडिया और एनडीए गठबंधन में कांटे की टक्कर है और दोनों गठबंधन के नेताओं ने फिर से सरकार बनाने का दावा किया है। बीजेपी ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन किया है और अपने सहयोगी दलों जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को भी हिस्सेदारी दी है। दूसरी ओर, झामुमो अपने सहयोगी दलों- कांग्रेस, आरजेडी और वाम दलों के साथ चुनाव लड़ रही है।
बीजेपी की कोशिश किसी भी कीमत पर झारखंड में इस बार एनडीए की सरकार बनाने की है। इसके लिए पार्टी ने केंद्रीय कृषि मंत्री और राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाले शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने राज्य में कथित रूप से हो रही बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की घुसपैठ को मुद्दा बनाया है और इंडिया गठबंधन में शामिल दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, झामुमो और इंडिया गठबंधन सोरेन सरकार की उपलब्धियों को लेकर चुनाव मैदान में है।
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अनुमान मतदान खत्म होते ही सामने आने लगेंगे। हम आपको हर एक अनुमान से अवगत कराएंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा बीजेपी को 25, कांग्रेस को 16, आरजेडी को 1, झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक को 3, आल झारखंड स्टुडेंट यूनियन को 2, भाकपा लेनिनवादी को 1, एनसीपी को 1 सीट मिली थी। वहीं, 2 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल हुए थे।
झारखंड के एनडीए गठबंधन में बीजेपी, जेडीयू, आजसू पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास शामिल हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन में जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और भाकपा-माले जैसे सियासी दल शामिल हैं। प्रदेश की सभी 81 विधानसभा सीटों पर कुल 1211 उम्मीदवारों का भाग्य दांव पर है।
झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप में एक पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। दुबे ने दावा किया कि उनकी शिकायत के बाद अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। दुबे ने देवघर में संवाददाताओं से कहा, "मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार और मंत्री हफीजुल हसन का पक्ष लेने के लिए देवघर जिले के मधुपुर में बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने मेरी शिकायत को गंभीरता से लिया और अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।" वहीं देवघर प्रशासन ने कहा कि मतदान स्थल के बहुत पास पाए जाने के बाद अधिकारी को बदल दिया गया। देवघर प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया कि बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी को बदल दिया गया है। बयान में कहा गया है, "वेबकास्टिंग कक्ष में निगरानी के दौरान पीठासीन अधिकारी को मतदान स्थल के बहुत करीब पाया गया, जो निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन है और कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही दर्शाता है।"
झारखंड में दोपहर 3:00 बजे तक 61.47% वोट डाले जा चुके हैं। राज्य के बोकारो में 56.38%, देवघर में 64.55%, धनबाद में 56.32%, दुमका में 64.79%, गिरिडीह में 60.57%, गोंडा में 62.91%, हजारीबाग में 58.16%, जामताड़ा में 68.24%, पाकुड़ में 69.3 1%, रामगढ़ में 66.02%, रांची में 65.84% और साहिबगंज में 60.08% वोटिंग हो चुकी है।