Jharkhand Vidhan Sabha Chunav EXIT POLLS 2024 LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 38 सीटों पर वोट डाले गए है। टर्न आउट एप के अनुसार, शाम पांच बजे तक दूसरे चरण में 67.59% वोटिंग हुई। झारखंड विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कई चैनल्स और रिसर्च संस्थाओं ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में मिले-जुले अनुमान जताए गए हैं। मैट्रिज के एग्जिट पोल में JMM+ को 25-30 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि BJP+ को 42-47 मिलती नजर आ रहा है। अन्य दलों व निर्दलीयों को एक से चार सीटें मिल सकती है।  पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में JMM+ को 25-37 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बीजेपी गठबंधन को 44-53 सीटें इस सर्वे में दी गई है। अन्य दलों व निर्दलीयों को 5-9 सीटें मिलने का अनुमान है। जनसत्ता डॉट कॉम के इस लाइव ब्लॉग में जानिए झारखंड के विभिन्न एग्जिट पोल्स में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जनसत्ता डॉट कॉम इन एग्जिट पोल्स की वास्तविकता का समर्थन नहीं करता। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Uttar Pradesh BY ELECTIONS EXIT POLLS LIVEBihar BY Elections EXIT POLLS LIVE

Live Updates

झारखंड विधानसभा चुनाव के पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com का LIVE ब्लॉग।

08:48 (IST) 20 Nov 2024
Jharkhand Election Voting Phase 2 LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 1.23 करोड़ मतदाता करेंगे अपने मताधिकारों का प्रयोग

झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इन 38 विधानसभा सीटों में से 18 निर्वाचन क्षेत्र संथाल परगना क्षेत्र में हैं, जिसमें छह जिले – गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने बताया कि कुल 14,218 मतदान केंद्रों में से 239 पर मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में है और 22 पर दिव्यांगजनों को तैनात किया गया है।

08:29 (IST) 20 Nov 2024
Jharkhand Election Voting Phase 2 LIVE: 5 सालों तक जनता ने काफी तकलीफ सही है- बाबूलाल मरांडी

झारखंड भाजपा अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने कहा, “झारखंड की जनता का मूड हेमंत सोरेन की सरकार को बदलने का है क्योंकि 5 सालों तक जनता ने काफी तकलीफ सही है। आज लोग परिवर्तन के लिए मतदान करेंगे और लोग भाजपा-NDA के पक्ष में मतदान करेंगे। भाजपा-NDA को 51 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी।”

08:18 (IST) 20 Nov 2024
Jharkhand Election Voting LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए लोग दुमका में एक मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े दिखाई दिए।

08:00 (IST) 20 Nov 2024
Jharkhand Election Voting LIVE: जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट डालना शुरू किया- JMM सांसद

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान शुरू हो गया है। JMM सांसद नलिन सोरेन ने वोट डालने के बाद कहा, “आज से नहीं पहले से ही हम सबसे पहले वोट करने पहुंचते हैं। जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट डालना शुरू किया है। हमारी सरकार है और रहेगी। JMM की सोच इस क्षेत्र के विकास की है।”

07:58 (IST) 20 Nov 2024
Jharkhand Election Voting LIVE: बीजेपी सरकार बनाने जा रही- भाजपा प्रत्याशी

धनबाद से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने कहा, “वर्तमान में मतदान के समय जो रुझान देखने को मिल रहा है और जिस प्रकार से जनता वोट देने के लिए उमड़ पड़ी है, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि भाजपा की सरकार बनने जा रही है।”

07:53 (IST) 20 Nov 2024
Jharkhand Elections Live: BJP नेता राज सिन्हा ने कहा- पार्टी राज्य में बनाएगी सरकार

धनबाद विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार राज सिन्हा कहते हैं, “मौजूदा रुझान और मतदाताओं की भारी संख्या को देखते हुए यह स्पष्ट है कि पार्टी इस चुनाव में अपनी सरकार बनाने जा रही है। हमने बांग्लादेशी (घुसपैठियों) का मुद्दा उठाया क्योंकि यह सच्चाई है और लोगों को इसके बारे में और इसके परिणामों के बारे में जानने की जरूरत है…।”

दूसरे चरण की कुल 38 में से झामुमो ने 20 सीटों पर तो कांग्रेस ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाकपा (माले) ने कुल चार सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं जिनमें से एक महागठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ भी है। वहीं, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दूसरे चरण में दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, एनडीए में भाजपा ने 38 में से 32 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। बाकी छह सीटों पर सुदेश महतो की आजसू चुनाव लड़ रही है।