Jharkhand Lok Sabha Chunav/Election Result 2024:झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से आठ में बीजेपी ने बाजी मार ली है। राज्य में तीन सीटें झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाथ लगी हैं जबकि कांग्रेस पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। एक सीट पर भाजपा की सहयोगी AJSU ने जीत दर्ज की है।
झारखंड में कौनसी सीटें जीती बीजेपी?
भारतीय जनता पार्टी के निशिकांत दुबे ने गोड्डा, कालीचरण सिंह ने छत्रा, अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा, डूलु महतों ने धनबाद, संजय सेठ ने रांची, बिद्युत बरन महतो ने जमशेदपुर, विष्णु दयाल राम ने पलामु और मनीष जायसवाल ने हजारीबाग से जीत दर्ज की। AJSU के चंद्र प्रकाश चौधरी ने गिरिडीह लोकसभा सीट जीती है।
Jharkhand मुक्ति मोर्चा ने कौनसी सीटें जीतीं?
झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय कुमार हंसदक ने राजमहल, नलीन सोरने ने दुमका और जोबा मांझी ने सिंगभूम लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस पार्टी ने जीत दो सीटों पर जीत दर्ज की है, उनमें खूंटी (कालीचरण मुंडा) और लोहारदागा (सुखदेव भगत) लोकसभा सीटें शामिल हैं।
Jharkhand Lok Sabha Election Results 2024 Constituency Wise: Check Here
झारखंड में 13 मई से 1 जून तक हुए चार चरणों के चुनाव में कुल 66.19 प्रतिशत मतदान हुआ था।
झारखंड की कई सीटों पर अब भी काफी कड़ा मुकाबला चल रहा है। बीजेपी, जेएमएम और अन्य दलों के बीच वोटों को लेकर कड़ा संघर्ष है। जीत हार का फैसला अंतिम वोटों की गिनती के बाद ही होगा।
झारखंड की दुमका सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार सीता सोरेन जेएमएम उम्मीदवार नलिन सोरेन से सात हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहीं हैं। सीता सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के संस्थापक शीबू सोरेन की बहू और हेमंत सोरेन की भाभी हैं। हालांकि वह बीजेपी में शामिल हो गईं।
झारखंड में सभी सीटों पर कांटे का मुकाबला दिख रहा है। कभी बीजेपी आगे रहती है तो कभी जेएमएम आगे बढ़ती दिखती है। अंतिम वोट गिनने तक जीत हार तय हो पाना मुश्किल है।
झारखंड के पांच सीटों पर इंडिया गुट आगे हो गया है। राज्य के पूर्व सीएम और शिबू सोरेन की बहू और हेमंत सोरेन की भाभी बीजेपी की सीता सोरेन पिछड़ गई हैं। वह अपने परिवार से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुई थीं।
झारखंड में बीजेपी की सीटें लगातार कम हो रही हैं। पार्टी नेता निशिकांत दुबे कांग्रेस नेता प्रदीप यादव से पिछड़े।
केंद्रीय कृषि और जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड की प्रतिष्ठित खूंटी (सुरक्षित) लोकसभा सीट पर कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कालीचरण मुंडा से लगभग 21 हजार मतों से पीछे हैं।
झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया। जेएमएम दो सीटों राजमहल और सिंहभूम से आगे चल रहा है। इससे इंडी गठबंधन को काफी फायदा है।
लोहरदगा सीट पर कांग्रेस के सुखदेव भगत 47261 वोटों के साथ बीजेपी के समीर उरांव को मिले 34385 से आगे चल रहे हैं। यहां तीसरे स्थान पर निर्दलीय चमरा लिंडा हैं। उन्हें 4888 अब तक मिले हैं।
झारखंड चुनावी नतीजे में भारी बदलाव दिख रहा है। ‘इंडिया’ गठबंधन छह सीटों पर लीड कर रही है। चार सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर जेएमएम आगे है। वहीं बीजेपी सात सीटों पर आगे चल रही है। आजसू पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
झारखंड में बीजेपी 7 सीटों – दुमका, गोड्डा, जमशेदपुर, लोहरदगा, पलामू, हजारीबाग, कोडरमा पर आगे चल रही है। इसकी सहयोगी आजसू गिरिडीह में आगे चल रही है। झामुमो 2: राजमहल, सिंहभूम से आगे चल रही है।
झारखंड के धनबाद निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अनुपमा सिंह आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 7043 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के दुलु महतो 6685 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग के 10:34 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, अंतर 358 वोटों से ज़्यादा का है।
झारखंड में खूंटी, गोड्डा और जमशेदपुर में बीजेपी आगे चल रही है। यहां की 14 सीटों में से अधिकतर पर विपक्षी गठबंधन पीछे चल रहा है।
झारखंड में आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित खूंटी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद बीजेपी के अर्जुन मुंडा कांग्रेस के काली चरण मुंडा से आगे चल रहे हैं। यहां 60 फीसदी से अधिक मतदाता मुंडा मिशनरी और उरांव जैसे विभिन्न आदिवासी समूहों से आते हैं।
झारखंड में शुरुआती रुझानों में तीन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। पलामू, गोड्डा और जमशेदपुर में पार्टी आगे चल रही है।
झारखंड में एनडीए 10 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि विपक्षी इंडी गठबंधन दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में जेएमएम नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से सियासी उलटफेर की संभावना जताई जा रही है।
झारखंड की सभी सीटों पर मतगणना जारी, शुरुआती रुझान में कुछ सीटों पर एनडीए और कुछ अन्य सीटों पर इंडी गठबंधन आगे चल रहा है।
झारखंड के सभी लोकसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम खोले जाने लगे हैं। कुछ ही देर में मतों की गिनती का काम शुरू होने जा रही है।
झारखंड में मतगणना शुरू होने में अब केवल आधे घंटे ही बचे हैं। हर लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौके पर पहुंच चुके हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। शुरुआती रुझान जानने के लिए भारी संख्या में आम लोग भी मौके पर पहुंचे हैं।
झारखंड में मतगणना के लिए राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में 81 हॉल बनाए गए हैं। बैलेट पेपर के मतों की गिनती पहले होगी। इसके बाद इवीएम के मतों की गिनती की जाएगी। पूरे राज्य में 29 हजार 523 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। वहां हुए मतदान के लिए 14 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। झारखंड में कुल 81 हॉल में 1492 टेबल पर काउंटिंग होगी।
रांची के उपायुक्त (डीसी) राहुल कुमार सिन्हा ने बताया, “सारी तैयारियां दुरुस्त हैं। सभी अधिकारी अपनीअपनी ड्यूटी पर मौजूद हैं। सभी मतगणना अधिकारी धीरे-धीरे प्रवेश कर रहे हैं… तय समय से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।”
झारखंड बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि हम 400 का आंकड़ा पार करेंगे…पीएम मोदी देश से प्यार करते हैं और देश उन्हें पसंद करता है…वह निश्चित रूप से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे…।”
झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कहना है, “आज देश का भविष्य तय होगा…जनता देश का भविष्य तय करेगी…आज एग्जिट पोल और एक्जिट पोल में फर्क दिखेगा…”
रांची के उपायुक्त (डीसी) राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया शहर के पंडरा इलाके में होगी। उन्होंने कहा, “मतगणना हॉल के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। मतगणना केंद्र के अंदर न तो अधिकारियों और न ही राजनीतिक दलों के एजेंट को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी।”
‘एग्जिट पोल’ के पूर्वानुमानों को दरकिनार करते हुए, ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने झारखंड में कम से कम 10 सीट जीतने का दावा किया है। बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने राज्य की सभी 14 सीट जीतने का दावा किया है।