प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड चुनाव के लिए अपना प्रचार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को वे राज्य के चाईबासा पहुंचे जहां उन्होंने हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम और कांग्रेस को आड़े हाथों लेने का काम किया है। उनकी तरफ से महिला सुरक्षा और उनके हो रहे अपमान के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया है। इसके ऊपर उन्होंने कई दूसरे मुद्दों पर भी विस्तार से बात की है। यहां जानिए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें-
यूपी और पंजाब में उपचुनाव की तारीख बदली
- पीएम मोदी ने अपनी रैली के दौरान अरविंद सावंत के विवादित बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बहन सीता सोरेन के बारे में कांग्रेस के एक नेता ने जो कहा है, वो हर आदिवासी मां, बहन और बेटी का अपमान है। हाल ही में महाराष्ट्र में भी चुनाव लड़ रही एक बहन के लिए ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल किया गया। ये उनकी आदत है… सत्ता के सुख में JMM आदिवासी महिलाओं का अपमान भी स्वीकार कर लेता है
- अब पीएम मोदी ने अपने संबोधन में चंपई सोरेन का जिक्र भी कर दिया। उन्होंने जेएमएम पर आरोप लगाया कि एक आदिवासी का घोर अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कोल्हान की संतान, कोल्हान का गौरव, हमारे चम्पाई सोरेन का भी घोर अपमान किया। इन लोगों ने जिस तरह अपमानित करके चम्पाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाया वह पूरे देश ने देखा है। यह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, पूरे कोल्हान का अपमान है
- पीएम मोदी ने इतिहास की कुछ पुरानी घटनाओं का जिक्र कर दोनों आरजेडी और कांग्रेस को आड़े हाथों लेने का काम किया। गुआ गोलीकांड के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में कांग्रेस और RJD से बड़ा आदिवासी विरोधी कोई नहीं हुआ। 80 के दशक में जब बिहार और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, तब झारखंड अलग नहीं था, बिहार का हिस्सा था। अपने बुजुर्गों से पूछिए तब क्या हुआ था। उन्हें गुआ गोलीकांड याद होगा, जिस तरह की बर्बरता अंग्रेजों ने की थी, वैसी ही बर्बरता यहां कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों का खून बहाकर की थी
- पीएम मोदी ने झारखंड में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत की भविष्यवाणी भी कर दी। उन्होंने कहा कि आज मैं इस चुनाव अभियान में पहली बार आया हूं और यह मेरी दूसरी रैली है। दोनों रैलियों को देखने के बाद मैं दावे से कहता हूं कि भाजपा, NDA इतिहास में मिले किसी भी परिणाम से और अधिक सीटों के साथ यहां सरकार बनाएगी।
- पीएम मोदी ने बीजेपी के संकल्प पत्र को भी हर वर्ग के लिए बेहतरीन बताते हुए जमकर तारीफ की। उन्होंने जोर देकर बोला कि ‘मैं झारखंड की जनता को बधाई देता हूं, कल झारखंड में बीजेपी ने बहुत बढ़िया संकल्प पत्र जारी किया है। यह संकल्प पत्र बेटी-माटी-सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के प्रति समर्पित है।
- पीएम ने अपनी रैली के दौरान झारखंड में हो रहे पेपर लीक के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने दो टूक कहा कि झारखंड भर्तियों में धांधली और पेपर लीक जैसे का उद्योग बन गया है। इसी वजह से सिपाही भर्ती के दौरान जेएमएम सरकार की लापरवाही के कारण कई नौजवानों की मौत हो गई थी। लेकिन अब झारखंड को भाजपा ने इस स्थिति से बदलने का निर्णय किया है।