झारखंड के लिए इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र सामने आ गया है। उसमें कई बड़े वादे कर दिए गए हैं, नौकरियों से लेकर महिलाओं को कई अधिकार देने तक का ऐलान हुआ है। इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र में समाज के हर वर्ग को शामिल करने की कोशिश की गई है। जिस समय घोषणा पत्र जारी किया गया, सीएम हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे।

झारखंड चुनाव: इंडिया के बड़े ऐलान

इंडिया गठबंधन ने कुल 7 गारंटियों का ऐलान किया है। इसमें सबसे बड़ी घोषणा महिलाओं को लेकर की गई है, ऐसान हुआ है कि दिसंबर 2024 से मंईयां सम्मान योजना शुरू होगी और महिलाओं को महीने के 2500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा  ⁠ST को 28%, SC को 12%, OBC को 27% आरक्षण देने की बात हुई है। ⁠हर जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और एक यूनिवर्सिटी खोलने का वादा भी कर दिया गया है।

बीजेपी का झारखंड संकल्प पत्र

इसके अलावा 10 लाख सरकारी नौकरी, 15 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने की बड़ी घोषणा भी की गई है। धान की MSP 3200/ क्विंटल करने का ऐलान भी इंडिया गठबंधन ने किया है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारी गठबंधन सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन हैं, आज गठबंधन ने मिलकर यह 7 गारंटी आपके सामने रखी है। यह सब जनता के लिए हैं, सामान्य जनता के लाभ के लिए हैं। यह ऐसी गारंटी हैं जो हम पूरी कर सकते हैं और अपने बजट के अनुसार ही हमने यह गारंटियां रखी हैं।

बीजेपी के संकल्प पत्र में क्या?

बीजेपी के संकल्प पत्र की बात करें तो वहां भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं। बीजेपी ने झारखंड में महिलाओं के लिए ‘गोगो दीदी योजना’ शुरू करने की बात कही है। सरकार बनने पर हर महीने की 11 तारीख को महिलाओं को 2100 रुपये सरकार बनने पर मिलेगा। वहीं दीपावली और रक्षाबंधन पर एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा और 500 रुपये की कीमत पर गैस सिलेंडर दिया जाएगा। भाजपा ने झारखंड में 5 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन करने की बात कही है। वहीं 3 लाख सरकारी पदों पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्ती करने की बात कही है।

जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होने जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। 23 नवंबर को झारखंड चुनाव के नतीजे आने वाले हैं।