Jharkhand BJP Candidate List: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर आज बीजेपी ने बड़ा ऐलान करते हुए 66 प्रत्याशी घोषित कर दिए है। पार्टी ने 66 में से 11 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पार्टी ने 4 ऐसे नेताओं को भी टिकट दिया है, जो कि लोकसभा में हार गए थे। बीजेपी ने झारखंड की जामताड़ा से सीता सोरेन को टिकट दिया है, तो वहीं समीर उरांव को बिशनपुर से विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा है।

बीजेपी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो से बीजेपी में आए चंपई सोरेन को सरायकेला विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। चंपई सोरेन के बेटे को बाबूलाल सोरेन को घाटशिला विधानसभा से और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोर्क सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

धनवार से बाबूलाल मरांडी को टिकट

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए बाबूलाल मरांडी को धनबार विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा गीता कोड़ा को जगन्नाथपुरस, अमर बाउरी को चंदनकियारी, दुमका से सुनील सोरेन को कैंडिडेट बनाया गया है। बोकारो से बिरंची नारायण को मैदान में उतारा है। रांची से सीपी सिंह को टिकट दिया गया है।

झारखंड में हुआ सीट बंटवारा, JMM और कांग्रेस 81 में से 70 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, RJD मायूस

बीजेपी ने हुसैनाबाद विधानसबा सीट से कमलेश कुमार सिंह, गढ़वा से सत्येंद्र नाथ तिवारी, भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने राजमहल से अनंत ओझा, लिट्टीपाड़ा से बाबूधन मुर्मू, महेशपुर से नवनीत हेंब्रम, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन, नाला से माधव चंद्र महत्व, जामा से सुरेश मुर्मू, जरमुंडी से देवेंद्र कुंबर, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, सारठ से रणधीर कुमार सिंह को टिकट दिया है।

इसके अलावा देवघर से नारायण दास, पोड़ैयाहाट से देवेंद्र नाथ सिंह, गोड्डा से अमित कुमार मंडल, महागामा से अशोक कुमार भगत, कोडरमा से डॉक्टर नीरा यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

मुथ्यलम्मा देवी मंदिर में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, मूर्ति तोड़े जाने का कर रहे थे विरोध

उपचुनाव के लिए भी घोषित किए प्रत्याशी

झारखंड के अलावा बीजेपी ने 1 लोकसभा और 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी के सामने नव्या हरिदास को उतारा है। इसके अलावा बीजेपी ने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

बीजेपी ने केरल की वायनाड सीट से नव्या हरिदास को प्रत्याशी बनाया है, जो कि कोझिकोड निगम के करापराम्प से पार्षद हैं। एमपी की बुधनी सीट से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है। बिहार की तरारी सीट से विशाल प्रशांत, रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।