Jamtara Jharkhand Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: जामताड़ा में कांग्रेस पार्टी के इरफान अंसारी ने जीत दर्ज की है। जामताड़ा में इरफान अंसारी का मुकाबला बीजेपी की सीता मुर्मू से था। यहां सभी 19 राउंड की काउंटिंग के बाद इरफान अंसारी को 133266 वोट मिले और वो 43,676 वोटों से चुनाव जीते। कांग्रेस ने इरफान अंसारी पर तीसरी बार दांव लगाया था। यहां सीपीएम ने लखन लाल मंडल को प्रत्याशी बनाया था। वह चुनाव में चौथे नंबर पर रहे। उन्हें 3553 वोट ही मिले।
Jharkhand Election Results 2024 । Maharashtra Assembly Election Result
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
सीपीआई | लखन लाल मंडल | 3553 |
कांग्रेस | इरफान अंसारी | 133266 |
बीजेपी | सीता सोरेन | 89590 |
जामताड़ा दुमका जिला और लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। झारखंड की उप-राजधानी के रूप में भी दुमका को जाना जाता है। दुमका लोकसभा सीट से शिबू सोरेन 8 बार चुनाव जीत चुके हैं। इस वजह से दुमका को झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रभाव वाला इलाका भी माना जाता है। लेकिन इस चुनाव में कहानी इसके उलट समझ में आ रही है। बीते लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन की बहु सीता सोरेन को बीजेपी ने पार्टी में शामिल कराकर दुमका से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि सीता को चुनाव में हार मिली।
विरासत उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
पिता की विरासत संभाल रहे इरफान अंसारी 2014 और 2019 में जामताड़ा से चुनाव जीत चुके है। जबकि उनके पिता फुरकान अंसारी भी यहीं से 1995 और 2000 में दो बार चुनाव जीते थे। वहीं तीन बार की विधायक रही सीता सोरेन जामताड़ा से वर्तमान विधायक इरफान अंसारी को चुनावी टक्कर दे रही हैं।
जामताड़ा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
साल 2019 में हुए झारखंड विधानसभा में चुनाव में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी थी। जबकि बीजेपी को हार सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में जामताड़ा से कांग्रेस के इरफान अंसारी चुनाव जीते थे। जबकि उनके खिलाफ बीजेपी ने बीरेन्द्र मंडल पर दांव लगाया था। इस चुनाव में इरफान अंसारी को 112,829 वोट मिले थे। जबकि बीरेन्द्र मंडल को 74,088 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
कांग्रेस | इरफान अंसारी | 1,12,829 | जीते |
बीजेपी | बीरेन्द्र मंडल | 74,088 | हारे |
निर्दलीय | तरुण कुमार गुप्ता | 6,219 | हारे |