जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मजदूरों पर आतंकी हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर तलाशी अभियान जारी है। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकवादियों के हमले में सात लोगों मारे गए थे। यह हमला गगनगीर में एक सुरंग निर्माण स्थल पर हुआ था।  इस हमले में मारे गए मजदूरों में से 3 बिहार और एक मध्य प्रदेश का था। जबकि एक-एक जम्मू, कश्मीर और पंजाब के थे।

बडगाम में मजदूरों पर हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि गोली लगने से घायल हुए मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जिनका नाम सुफियान और उस्मान है। दोनों ही जल शक्ति विभाग में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते थे। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। इस पूरे मामले पर ज़्यादा अपडेट आने के बाद हम जानकारी साझा करेंगे।

पिछले दिनों ही हुआ था बड़ा हमला

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकवादियों के हमले में सात लोगों मारे गए थे। यह हमला गगनगीर में एक सुरंग निर्माण स्थल पर हुआ था। जहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने कहा था कि जब हमला हुआ तो लगा कि शादी के पटाखे बज रहे हैं। इस हमले के पीड़ित इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी APCO इंफ्राटेक के कर्मचारी थे, जो श्रीनगर-सोनमर्ग राजमार्ग पर Z-मोड़ सुरंग का निर्माण कर रही है।

आतंकियों ने जम्मू में सेना की एंबुलेंस को बनाया निशाना, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर

यह हमला एक ऐसे इलाके में हुआ है, जिसे अक्सर आतंकवाद से मुक्त माना गया है। इस हमले में मारे गए मजदूरों में से 3 बिहार और एक मध्य प्रदेश के थे। जबकि एक-एक जम्मू, कश्मीर और पंजाब के थे।

सूत्रों ने बताया कि निर्माण फर्म APCO इंफ्राटेक ने अपने निजी गार्ड्स को काम पर रखा था। उन्होंने बताया कि करीबी सीआरपीएफ कैंप करीब 300 मीटर की दूरी पर है। सूत्रों के अनुसार जीवित बचे लोगों ने उन्हें बताया कि जब कर्मचारी खाना खा रहे थे, उसी समय दो आतंकवादियों ने कैंप पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी।