Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में अब ऐसा कोई भी इलाक़ा नहीं है जो कि भारतीय सेना की पहुंच से बाहर हो। LG मनोज सिन्हा ने सीधे तौर पर कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों को अपने मुल्क में शरण देता है और उनका भारत के खिलाफ इस्तेमाल करता है।
जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में LoC के पास तैनात सैन्य कर्मियों को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पूरी दुनिया ने भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी देखी है। उन्होंने कहा कि इसके चलते ही पाकिस्तान ने पूरी दुनिया से गुहार लगानी शुरू कर दी कि हम कभी युद्ध नहीं चाहते।
हम दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था- LG मनोज सिन्हा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और कुछ दिनों में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। हम विकसित भारत के सपने को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान पर कर्ज के बल पर मानवता को नष्ट करने का आरोप लगाया है।
शशि थरूर के नाम से ‘अपने’ क्यों नाराज? मोदी सरकार के दांव से कांग्रेस में सिरफुटौव्वल
LoC में प्रभावित हुए आम लोग
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान की गोलीबारी के कारण कई घर और व्यावसायिक संपत्तियां बर्बाद हुई हैं। आज मैंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के साथ उन स्थानों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया है। मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रशासन के आकलन के आधार पर पीड़ितों को सहायता प्रदान की गई है कुछ लोग पुनर्वास के लिए बच्चे हैं लेकिन मुझे लगता है कि यह सहायता पर्याप्त नहीं होगी।
शिलांग से लेकर सिलचर तक बनने वाले हाईवे से मोहम्मद यूनुस को जवाब देगी सरकार?
पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम जारी
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि नुकसान के आधार हम भारत सरकार से अनुरोध करेंगे और शेष लोगों के पुनर्वास की तैयारी करेंगे। दूसरी और भारतीय सेना ने पुंछ में LoC के पास गांव में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और राहत प्रयासों की गति में इजाफा किया है।
भारतीय सेना के जवान LoC पास रहने वाले लोगों को दवाइयां, राशन और जरूरी सभी चीज उपलब्ध करा रहे हैं।