जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार देर शाम एक एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने से एक महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि एलजीपी गैस सिलेंडर में आग लगने से हुए विस्फोट में एक परिवार के छह सदस्य और उनके रिश्तेदार भी इसके चपेट में आने से घायल हो गए है।
गैस फटने से चार की मौत: पुलिस ने बताया कि बलोट निवासी दर्शना देवी के घर में एलपीजी गैस से आग लगने के कुछ देर बाद गैस फट गया। गैस फटने से दर्शना देवी की तीन बेटियां गंभीर रूप से जल गई जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के गंभीर रूप से झुलसे दो बेटों और एक रिश्तेदार को जम्मू के जीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला का पति विस्फोट के समय घर पर नहीं था। वह किसी अपने दोस्त के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। अस्पताल में भर्ती महिला के दोनों बेटों और रिश्तेदार कि हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।
Hindi News Today, 30 November 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पाक सेना ने दागे मोर्टार: पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों और अग्रिम बस्तियों पर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। इस तरह की लापरवाही पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से लगातार कर रहा है।
भारतीय सेना ने दिया मुहतोड़ जवाब: रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने मेढर क्षेत्र के बालाकोट में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने उचित जवाब दिया। हालांकि जवाबी कार्यवाही के बाद गोलीबारी रात सवा नौ बजे बंद हुई।