Jammu-Kashmir Assembly Election Results 2024: जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों में से श्री माता वैष्णो देवी सीट ज्यादा अहम मानी जा रही थी। परिसीमन के बाद साल 2022 में अस्तित्व में आई श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को भी मिला। माना जा रहा था कि जिस पार्टी का प्रत्याशी यहां से जीत दर्ज करेगा, उसका मानो इतिहास लिखा जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी सीट पर 25 सितंबर को मतदान हुआ था, अब यहां 8 राउंड की गिनती पूरी होने के साथ चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं।
बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी सीट बीजेपी के नाम हो चुकी है। भाजपा से बलदेव राज शर्मा ने भारी मतों के साथ जीत का परचम लहराया है।
LIVE: J&K Election Result Constituency Wise
Shri Mata Vaishno Devi Assembly Election Results 2024 (यहां देखें श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024)-
समय | भाजपा से बलदेव राज शर्मा | कांग्रेस से भूपिंदर सिंह | निर्दलीय प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा |
9 बजकर 30 मिनट तक | 4,393 कुल मत, 1,570 वोटों से आगे | 507 कुल मत | 2,823 कुल मत |
10 बजकर 30 मिनट तक | 6,411 कुल मत, 1,304 वोटों से आगे | 1,250 कुल मत | 5,107 कुल मत |
11 बजे | 8,728 कुल मत, 1,616 वोटों से आगे | 2,545 कुल मत | 7,112 कुल मत |
11 बजकर 30 मिनट तक | 10,495 कुल मत, 1,302 वोटों से आगे | 3,439 कुल मत | 9,193 कुल मत |
12 बजे | 13,753 कुल मत, 2,381 वोटों से आगे | 4,582 कुल मत | 11,372 कुल मत |
12 बजकर 30 मिनट | 16,608 कुल मत, 2,124 वोटों से आगे | 5,402 कुल मत | 14,484 कुल मत |
1 बजे | 17,963 कुल मत, 1,980 वोटों से जीते | 5,596 कुल मत | 15,983 कुल मत |