Jammu and Kashmir JK Local Body Election Result 2018, JK Jammu and Kashmir Municipal Polls Election Result 2018: जम्मू-कश्मीर के नगर निकाय चुनाव में लेह-लद्दाख इलाके में भाजपा का खाता नहीं खुल सका। कुल 26 वार्ड में से कांग्रेस ने लेह में 13 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने छह सीटें जीती हैं। कारगिल जिले में भी कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, कश्मीर डिवीजन के कुल 208 वार्ड में से 70 पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत हुई है, जबकि 53 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। भाजपा को 21 सीटों पर जीत मिली है। जनता दल यूनाइटेड ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है। उधर,  जम्मू में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि घाटी में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जम्मू क्षेत्र में भाजपा ने 212 वार्डो पर, कांग्रेस ने 110 पर, नेशनल पैंथर्स पार्टी ने 13 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 185 वार्डो पर कब्जा किया है। जम्मू क्षेत्र में जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, उधमपुर, पुंछ और रजौरी जिले शामिल हैं।

घाटी में कांग्रेस ने 79 वार्डो पर, भाजपा ने 75 पर, निर्दलीय उम्मीवारों ने 71, पीपुल्स कांफ्रेंस ने दो और अन्य ने दो वार्डो पर जीत हासिल की है। घाटी में श्रीनगर, बारामुला, कुपवाड़ा, बडगाम, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, बांदीपोरा और गांदरबल जिले शामिल हैं। श्रीनगर नगर निकाय चुनाव में  13 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है जबकि आठ सीट पर कांग्रेस और तीन पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत हुई है। भदरवाह नगर निकाय सीट पर कांग्रेस छट सीटें, भाजपा तीन और निर्दलीयों ने चार सीटें जीते हैं। कठुआ और हीरानगर में भाजपा 13 सीट जीत चुकी है। कांग्रेस आठ और निर्दलीय सात वार्ड जीत चुके हैं। बनिहाल में कांग्रेस सभी सातों सीट जीत चुकी है। घाटी में अधिकतर वार्डो में जीत का अंतर बहुत कम है। कुछ उम्मीदवार तीन से 10 वोटों से जीते हैं। गांदरबल के 17 वार्डो में से 13 वार्ड निर्दलीयों ने जीते हैं जबकि कांग्रेस और भाजपा दो-दो जीते हैं। उड़ी में कांग्रेस के उम्मीदवार छह सीटें जीते हैं जबकि निर्दलीय 13 वाडरें में से सात वार्ड जीत चुके हैं।

Live Blog

Highlights

    20:10 (IST)20 Oct 2018
    जम्मू में भगवा लहराया

    जम्मू क्षेत्र में भाजपा ने 212 वार्डो पर, कांग्रेस ने 110 पर, नेशनल पैंथर्स पार्टी ने 13 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 185 वार्डो पर कब्जा किया है। जम्मू क्षेत्र में जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, उधमपुर, पुंछ और रजौरी जिले शामिल हैं।

    19:04 (IST)20 Oct 2018
    कश्मीर डिवीजन में पिछड़ी भाजपा, 70 पर कांग्रेस जीती

    चुनाव आयोग के मुताबिक, कश्मीर डिवीजन के कुल 208 वार्ड में से 70 पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत हुई है, जबकि 53 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। भाजपा को 21 सीटों पर जीत मिली है। जनता दल यूनाइटेड ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है।

    18:36 (IST)20 Oct 2018
    जम्मू रेंज में भाजपा का परचम

    चुनाव आयोग के अधिकारी के मुताबिक, जम्मू निगम बोर्ड के चुनावों में कुल 75 वार्ड में से 43 पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत हुई है जबकि 14 पर कांग्रेस और 18 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। जम्मू के निगम कमेटी के सात वार्डों में से चार पर कांग्रेस, दो पर भाजपा और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।

    https://twitter.com/ANI/status/1053622232071761920

    17:20 (IST)20 Oct 2018
    लेह-लद्दाख में भाजपा का खाता भी न खुला

    जम्मू-कश्मीर के नगर निकाय चुनाव में लेह-लद्दाख इलाके में भाजपा का खाता भी नहीं खुल सका। कुल 26 वार्ड में से कांग्रेस ने लेह में 13 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने छह सीटें जीती हैं। कारगिल जिले में भी कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं। दो पर नतीजों का एलान होना बाकी है।

    16:32 (IST)20 Oct 2018
    श्रीनगर- दूसरे राउंड की गिनती पूरी, निर्दलीय आगे

    श्रीनगर नगर निकाय चुनाव में वोटों की गिनती का दूसरा राउंड पूरा हो चुका है। वहां 13 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है जबकि आठ सीट पर कांग्रेस और तीन पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत हुई है।

    16:05 (IST)20 Oct 2018
    निर्दलीय और भाजपा में टक्कर

    श्रीनगर में निर्दलीय और भाजपा उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। शनिवार शाम तक नतीजें पूरी तरह से आने की उम्मीद है।

    15:46 (IST)20 Oct 2018
    किश्‍तवाड़ में जीते 9 निर्दलीय

    किश्तवाड़ में नौ निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं जबकि कांग्रेस अब तक घोषित नतीजों 10 में से  सिर्फ एक पर जीती है। अनंतनाग में भाजपा ने सात सीटें जीती हैं।

    15:29 (IST)20 Oct 2018
    जम्‍मू में भाजपा सबसे आगे, निर्दलीय दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर

    जम्‍मू महानगर पालिका के 75 वार्डों में 51 के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इनमें से 31 सीटें भाजपा ने जीती हैं तो निर्दलीयों के खाते में अब तक 13 सीटें आई हैं। कांग्रेस ने 8 सीटें जीती हैं। बीजेपी के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री कविंदर गुप्‍ता के भाई निर्दलीय के हाथों चुनाव हार गए।  

    15:11 (IST)20 Oct 2018
    बांदीपोरा : कांग्रेस ने 17 में से 12 वार्ड जीते, बीजेपी को 3 पर जीत

    कांग्रेस ने बांदीपोरा के 17 में 12 वार्ड पर कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि बीजेपी तीन पर जीती है। भाजपा वाटरगाम, उत्‍तरी कश्‍मीर और पहलगाम, दक्षिणी कश्‍मीर में आगे चल रही है। श्रीनगर से बीजेपी के बशीर अहमद मीर जीते हैं, हुमहुमा से कांग्रेस की नाजिया युसूफ जीती हैं, हमदनिया से जहूर हुसैन को जीत मिली है।

    14:53 (IST)20 Oct 2018
    श्रीनगर में कांग्रेस वार्ड 34 और 26 जीती

    वार्ड 34 से कांग्रेस उम्‍मीदवार गुलशन बिलाल जीते हैं, जबकि वार्ड 26 से बेमिना ईस्‍ट कांग्रेस कैंडिडेट शमीमा खान को जीत हासिल हुई है। कमरवारी में वार्ड 25 से नीलोफर खान, दो निर्दलीय उम्‍मीदवार और वार्ड 27 से मुजफफर अहमद को जीत मिली है। वार्ड 30 से गुलाम रसूल हजन जीते हैं।

    14:38 (IST)20 Oct 2018
    दक्षिण कश्मीर में भाजपा का कब्जा

    दक्षिण कश्मीर के आतंक प्रभावित चार जिलों के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 132 वार्डों में से 53 में जीत हासिल किया है। यहां इस महीने चार चरणों में मतदान आयोजित किया गया था। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। भाजपा की अभूतपूर्व जीत से चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां के 20 नगर निकायों में से कम से कम चार पर पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है।

    14:24 (IST)20 Oct 2018
    कांग्रेस नेता तारिक हमीद कारा की पत्नी हारीं

    यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता तारिक हमीद कारा की पत्नी श्रीनगर के वार्ड नंबर 31 से चुनाव हार गई हैं। ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है।

    13:53 (IST)20 Oct 2018
    मट्टन नगर निगम: भाजपा सात सीटें जीतीं, अनंतनांग में कांग्रेस की एकतरफा जीत

    मट्टन नगर निगम भाजपा के सात उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि अनंतनांग में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। यहां 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां भाजपा ने तीन और निर्दलीय उम्मीदवार ने दो सीटें जीती हैं। इसके अलावा अनंतनांग के ही दोरु नगर निगम में कांग्रेस 14 सीटें जीतीं है। इसमें दो भाजपा ने जीतीं है। गिनती अभी जारी है।

    13:46 (IST)20 Oct 2018
    मट्टन नगर निगम: भाजपा सात सीटें जीतीं

    मट्टन नगर निगम भाजपा के सात उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है।

    13:12 (IST)20 Oct 2018
    दक्षिणी कश्मीर की चार बॉडी में भाजपा की जीत

    यहां दक्षिणी कश्मीर के उग्रवाद प्रभावित चार जिले में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। खबरों के मुताबिक पार्टी ने यहां 132 सीटों में से 53 सीटों पर कब्जा किया है।

    12:51 (IST)20 Oct 2018
    दक्षिण कश्मीर में कांग्रेस 28 सीटों पर जीती

    दक्षिणी कश्मीर के 94 वार्डों के अभी तक नतीजे घोषित किए गए हैं। इसमें कांग्रेस 28 सीटों पर जीती है। इस तरह पार्टी का कम से कम तीन नगर पालिकाओं का नियंत्रण होगा। जबकि भाजपा ने सोपिया में अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां पार्टी के 12 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जिले के पांच वार्डों में किसी ने नामांकन नहीं भरा। काजीगुंड नगर समिति में भाजपा को बहुमत मिला। यहां सात में से चार सीटें पार्टी ने जीती हैं। अन्य तीन सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं था।

    12:40 (IST)20 Oct 2018
    भदेरवाह नगर निगम कांग्रेस सबसे आगे

    भदेरवाह नगर निगम में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां भाजपा ने भी तीन सीटें जीते हैं जबकि निर्दलीयों के खातों में चार सीटें गई हैं।

    12:25 (IST)20 Oct 2018
    अनंतनाग में 14 पर कांग्रेस का कब्जा, दो पर जीती भाजपा

    अनंतनाग के दोरु नगर निगम कमेटी में कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि दो सीटों पर भाजपा जीती है। यहां अभी मतगणना जारी है। किश्तवाड़ में आजाद उम्मीदवारों ने 9 सीटें जीतीं है। अभी तक घोषित हुए नतीजे में कांग्रेस ने एक सीट जीती है।

    11:56 (IST)20 Oct 2018
    उधमपुर रामनगर नगर निगम: बीजेपी 6 पर जीती तो एनपीपी पांच कब्जाईं

    उधमपुर रामनगर नगर निगम में भाजपा अभी तक सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां पार्टी के छह उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए हैं। जबकि एनपीपी ने पांच सीटें कब्जाईं हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत हासिल की है। वहीं बारामूला उरी नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवारों ने सात सीटों पर कब्जा किया है जबकि छह सीटें कांग्रेस ने जीती हैं।

    11:44 (IST)20 Oct 2018
    1,145 वार्डों के लिए 3,372 नामांकन भरे गए

    राज्य में 1,145 वार्डों के लिए कुल 3,372 नामांकन भरे गए थे। इन वार्डों में उम्मीदवारों के चयन के लिए मतदान 8,10,13,16 अक्टूबर को हुए।

    11:16 (IST)20 Oct 2018
    231 उम्‍मीदवार निर्विरोध चुने गए

    राज्य में कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के इंतजाम है। राज्य में 13 साल के बाद निकाय चुनाव हुए थे। इस दौरान चार चरणों में चुनाव हुए थे। जम्मू में मतदान प्रतिशत बहुत कम रहा लेकिन जम्मू एवं लद्दाख में भारी मतदान हुआ। कश्मीर के 598 वार्डो में 231 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। राज्य में कुल मतदान प्रतिशत 35.1 फीसदी रहा।

    11:00 (IST)20 Oct 2018
    कांग्रेस और बीजेपी ने अब तक जीती यह सीटें

    कांग्रेस ने गनी मोहल्‍ला, खानपोरा, वहादतपोरा, बाजार मोहल्‍ला, करीपोरा और खरपोरा म्‍यूनिसिपल वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा को नरिसपोरा, हाउजिंग कॉलोनी ओमपोरा, दोबी मोहल्‍ला और मोहनपुरा वाड़ों में जीत मिली है।