Jammu and Kashmir JK Local Body Election Result 2018, JK Jammu and Kashmir Municipal Polls Election Result 2018: जम्मू-कश्मीर के नगर निकाय चुनाव में लेह-लद्दाख इलाके में भाजपा का खाता नहीं खुल सका। कुल 26 वार्ड में से कांग्रेस ने लेह में 13 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने छह सीटें जीती हैं। कारगिल जिले में भी कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, कश्मीर डिवीजन के कुल 208 वार्ड में से 70 पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत हुई है, जबकि 53 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। भाजपा को 21 सीटों पर जीत मिली है। जनता दल यूनाइटेड ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है। उधर, जम्मू में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि घाटी में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जम्मू क्षेत्र में भाजपा ने 212 वार्डो पर, कांग्रेस ने 110 पर, नेशनल पैंथर्स पार्टी ने 13 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 185 वार्डो पर कब्जा किया है। जम्मू क्षेत्र में जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, उधमपुर, पुंछ और रजौरी जिले शामिल हैं।
घाटी में कांग्रेस ने 79 वार्डो पर, भाजपा ने 75 पर, निर्दलीय उम्मीवारों ने 71, पीपुल्स कांफ्रेंस ने दो और अन्य ने दो वार्डो पर जीत हासिल की है। घाटी में श्रीनगर, बारामुला, कुपवाड़ा, बडगाम, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, बांदीपोरा और गांदरबल जिले शामिल हैं। श्रीनगर नगर निकाय चुनाव में 13 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है जबकि आठ सीट पर कांग्रेस और तीन पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत हुई है। भदरवाह नगर निकाय सीट पर कांग्रेस छट सीटें, भाजपा तीन और निर्दलीयों ने चार सीटें जीते हैं। कठुआ और हीरानगर में भाजपा 13 सीट जीत चुकी है। कांग्रेस आठ और निर्दलीय सात वार्ड जीत चुके हैं। बनिहाल में कांग्रेस सभी सातों सीट जीत चुकी है। घाटी में अधिकतर वार्डो में जीत का अंतर बहुत कम है। कुछ उम्मीदवार तीन से 10 वोटों से जीते हैं। गांदरबल के 17 वार्डो में से 13 वार्ड निर्दलीयों ने जीते हैं जबकि कांग्रेस और भाजपा दो-दो जीते हैं। उड़ी में कांग्रेस के उम्मीदवार छह सीटें जीते हैं जबकि निर्दलीय 13 वाडरें में से सात वार्ड जीत चुके हैं।
जम्मू क्षेत्र में भाजपा ने 212 वार्डो पर, कांग्रेस ने 110 पर, नेशनल पैंथर्स पार्टी ने 13 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 185 वार्डो पर कब्जा किया है। जम्मू क्षेत्र में जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, उधमपुर, पुंछ और रजौरी जिले शामिल हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, कश्मीर डिवीजन के कुल 208 वार्ड में से 70 पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत हुई है, जबकि 53 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। भाजपा को 21 सीटों पर जीत मिली है। जनता दल यूनाइटेड ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है।
चुनाव आयोग के अधिकारी के मुताबिक, जम्मू निगम बोर्ड के चुनावों में कुल 75 वार्ड में से 43 पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत हुई है जबकि 14 पर कांग्रेस और 18 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। जम्मू के निगम कमेटी के सात वार्डों में से चार पर कांग्रेस, दो पर भाजपा और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।
https://twitter.com/ANI/status/1053622232071761920
जम्मू-कश्मीर के नगर निकाय चुनाव में लेह-लद्दाख इलाके में भाजपा का खाता भी नहीं खुल सका। कुल 26 वार्ड में से कांग्रेस ने लेह में 13 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने छह सीटें जीती हैं। कारगिल जिले में भी कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं। दो पर नतीजों का एलान होना बाकी है।
श्रीनगर नगर निकाय चुनाव में वोटों की गिनती का दूसरा राउंड पूरा हो चुका है। वहां 13 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है जबकि आठ सीट पर कांग्रेस और तीन पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत हुई है।
श्रीनगर में निर्दलीय और भाजपा उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। शनिवार शाम तक नतीजें पूरी तरह से आने की उम्मीद है।
किश्तवाड़ में नौ निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं जबकि कांग्रेस अब तक घोषित नतीजों 10 में से सिर्फ एक पर जीती है। अनंतनाग में भाजपा ने सात सीटें जीती हैं।
जम्मू महानगर पालिका के 75 वार्डों में 51 के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इनमें से 31 सीटें भाजपा ने जीती हैं तो निर्दलीयों के खाते में अब तक 13 सीटें आई हैं। कांग्रेस ने 8 सीटें जीती हैं। बीजेपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता के भाई निर्दलीय के हाथों चुनाव हार गए।
कांग्रेस ने बांदीपोरा के 17 में 12 वार्ड पर कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि बीजेपी तीन पर जीती है। भाजपा वाटरगाम, उत्तरी कश्मीर और पहलगाम, दक्षिणी कश्मीर में आगे चल रही है। श्रीनगर से बीजेपी के बशीर अहमद मीर जीते हैं, हुमहुमा से कांग्रेस की नाजिया युसूफ जीती हैं, हमदनिया से जहूर हुसैन को जीत मिली है।
वार्ड 34 से कांग्रेस उम्मीदवार गुलशन बिलाल जीते हैं, जबकि वार्ड 26 से बेमिना ईस्ट कांग्रेस कैंडिडेट शमीमा खान को जीत हासिल हुई है। कमरवारी में वार्ड 25 से नीलोफर खान, दो निर्दलीय उम्मीदवार और वार्ड 27 से मुजफफर अहमद को जीत मिली है। वार्ड 30 से गुलाम रसूल हजन जीते हैं।
दक्षिण कश्मीर के आतंक प्रभावित चार जिलों के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 132 वार्डों में से 53 में जीत हासिल किया है। यहां इस महीने चार चरणों में मतदान आयोजित किया गया था। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। भाजपा की अभूतपूर्व जीत से चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां के 20 नगर निकायों में से कम से कम चार पर पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है।
यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता तारिक हमीद कारा की पत्नी श्रीनगर के वार्ड नंबर 31 से चुनाव हार गई हैं। ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है।
मट्टन नगर निगम भाजपा के सात उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि अनंतनांग में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। यहां 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां भाजपा ने तीन और निर्दलीय उम्मीदवार ने दो सीटें जीती हैं। इसके अलावा अनंतनांग के ही दोरु नगर निगम में कांग्रेस 14 सीटें जीतीं है। इसमें दो भाजपा ने जीतीं है। गिनती अभी जारी है।
मट्टन नगर निगम भाजपा के सात उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है।
यहां दक्षिणी कश्मीर के उग्रवाद प्रभावित चार जिले में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। खबरों के मुताबिक पार्टी ने यहां 132 सीटों में से 53 सीटों पर कब्जा किया है।
दक्षिणी कश्मीर के 94 वार्डों के अभी तक नतीजे घोषित किए गए हैं। इसमें कांग्रेस 28 सीटों पर जीती है। इस तरह पार्टी का कम से कम तीन नगर पालिकाओं का नियंत्रण होगा। जबकि भाजपा ने सोपिया में अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां पार्टी के 12 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जिले के पांच वार्डों में किसी ने नामांकन नहीं भरा। काजीगुंड नगर समिति में भाजपा को बहुमत मिला। यहां सात में से चार सीटें पार्टी ने जीती हैं। अन्य तीन सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं था।
भदेरवाह नगर निगम में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां भाजपा ने भी तीन सीटें जीते हैं जबकि निर्दलीयों के खातों में चार सीटें गई हैं।
अनंतनाग के दोरु नगर निगम कमेटी में कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि दो सीटों पर भाजपा जीती है। यहां अभी मतगणना जारी है। किश्तवाड़ में आजाद उम्मीदवारों ने 9 सीटें जीतीं है। अभी तक घोषित हुए नतीजे में कांग्रेस ने एक सीट जीती है।
उधमपुर रामनगर नगर निगम में भाजपा अभी तक सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां पार्टी के छह उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए हैं। जबकि एनपीपी ने पांच सीटें कब्जाईं हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत हासिल की है। वहीं बारामूला उरी नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवारों ने सात सीटों पर कब्जा किया है जबकि छह सीटें कांग्रेस ने जीती हैं।
राज्य में 1,145 वार्डों के लिए कुल 3,372 नामांकन भरे गए थे। इन वार्डों में उम्मीदवारों के चयन के लिए मतदान 8,10,13,16 अक्टूबर को हुए।
राज्य में कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के इंतजाम है। राज्य में 13 साल के बाद निकाय चुनाव हुए थे। इस दौरान चार चरणों में चुनाव हुए थे। जम्मू में मतदान प्रतिशत बहुत कम रहा लेकिन जम्मू एवं लद्दाख में भारी मतदान हुआ। कश्मीर के 598 वार्डो में 231 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। राज्य में कुल मतदान प्रतिशत 35.1 फीसदी रहा।
कांग्रेस ने गनी मोहल्ला, खानपोरा, वहादतपोरा, बाजार मोहल्ला, करीपोरा और खरपोरा म्यूनिसिपल वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा को नरिसपोरा, हाउजिंग कॉलोनी ओमपोरा, दोबी मोहल्ला और मोहनपुरा वाड़ों में जीत मिली है।