Mehbooba Mufti, Omar Abdullah Arrested: जम्मू कश्मीर पूनर्गठन बिल और आरक्षण बिल पास होने के बाद देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अबदुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले इन दोनों को नजरबंद किया गया था। आर्टिकल 370 रविवार की रात से नजरबंद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया।अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेताओं सज्जाद लोन और इमरान अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है।अधिकारियों ने ब्योरा साझा किए बिना बताया कि कुछ और गिरफ्तारियां हुई हैं।बता दें कि  केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया नहीं गया है। बल्कि इस अनुच्छेद में संसोधन किया गया है। जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीन लिया गया है।

अधिकारियों ने विस्‍तृत जानकारी नहीं दी हालांकि उन्होंने बताया कि जल्‍द ही कुछ और नेताओं की भी गिरफ्तारी हो सकती है। महबूबा मुफ्ती को उनके घर से सरकारी गेस्ट हाउस ले जाया गया है, जहां उन्हें कुछ समय के लिए रखा जा सकता है।

बता दें कि महबूबा मुफ्ती ने संसद में 370 को निरस्त किए जाने संबंधी घोषणा किए जाने के कुछ ही मिनट बाद दो ट्वीट किए।पहले ट्वीट पर मुफ्ती ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन है।जम्मू-कश्मीर के नेतृत्व ने 1947 में भारत के साथ जाने का जो फैसला लिया था, वो गलत साबित हो गया। भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाने का फैसला अवैध और असंवैधानिक है।