पाकिस्तानी सेना ने आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें एक नागरिक की मौत हो गयी, जबकि सीमापार से रविवार (20 नवंबर) हुई गोलीबारी में घायल बीएसएफ कांस्टेबल ने आज दम तोड़ दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नागरिक की पहचान पुंछ जिले के मेंधर तहसील के बसोनी गांव निवासी अब्दुल अजीज :50: के रूप में हुई है। अजीज उनके घर के पास मोर्टार गिरने से घायल हो गए। इस बीच, रविवार (20 नवंबर) रात पाकिस्तान की ओर से की गए गोलाबारी में घायल बीएसएफ के चार कर्मियों में से हेड-कांस्टेबल राय सिंह (40) की आज (सोमवार, 21 नवंबर) सुबह राजौरी सेक्टर में मृत्यु हो गयी।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से कल (रविवार, 20 नवंबर) रात राजौरी इलाके में की गयी भीषण गोलाबारी में बीएसएफ के चार कर्मी छर्रे लगने से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हेड-कांस्टेबल राय सिंह की आज (सोमवार, 21 नवंबर) मृत्यु हो गयी जबकि अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।’ सिंह हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी, मां और तीन बेटे हैं। भारतीय सेना और बीएसएफ ने पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का जवाब दिया और अंतिम रिपोर्ट आने तक गोलीबारी जारी थी।
Unprovoked ceasefire violation by Pak from 0830h on Indian Army posts along the Line of Control(LOC ) in Krishna Ghati sector,J&K. Firing on
— ANI (@ANI) November 21, 2016
इस संघर्षविराम उल्लंघन से पहले भी पाकिस्तानी सैनिकों ने इससे एक दिन पहले नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों एवं असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे थे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी जिसमें बीएसएफ का एक जवान और एक महिला घायल हो गए थे तथा दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। पाकिस्तानी सेना ने गत शनिवार सुबह नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था और उन्होंने दोपहर में भारतीय चौकियों एवं असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर सुंदरबनी सेक्टर में गोलीबारी कर थी।
पाकिस्तानी सेना ने गत गुरूवार को जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर से लगे गांवों एवं भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था। उन्होंने मंगलवार को भी राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास चार घंटे तक भारी गोलीबारी एवं गोलाबारी करके भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था जिसके बाद भारतीय बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।
पाकिस्तानी बलों ने जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी एवं गोलाबारी करके संघर्षविराम उल्लंघन की 290 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 29 सितंबर को आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए लक्षित हमले के बाद से हुई इस प्रकार की घटनाओं में 14 सुरक्षा जवानों समेत 26 लोगों की मौत हुई है।
In pic: BSF head constable Rai Singh who lost his life in heavy shelling by Pakistan in Rajouri district of Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/krnwIOEGy4
— ANI (@ANI) November 21, 2016
