Jammer (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पर 20 नवंबर को हुई वोटिंग के बाद आज नतीजे सामने आ गए हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी थी। महाराष्ट्र की जामनेर विधानसभा सीट जलगांव जिले और रावेर लोकसभा क्षेत्र में आती है। राज्य के जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन इस सीट से लगातार पांच बार बीजेपी के टिकट से जीत हासिल करते आ रहे हैं। इस बार के चुनाव में भी भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है। इस बार भी बीजेपी के गिरीश महाजन ने जीत दर्ज की है।
कौन-कौन था जामनेर के चुनावी मैदान में?
जामनेर सीट से बीजेपी ने गिरीश महाजन को मैदान में उतारा है। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने इस सीट से दिलीप खोडपे को मैदान में उतारा है।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
BJP | गिरीश महाजन | 128667 |
NCP (SP) | दिलीप खोडपे | 101782 |
जामनेर विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे
2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जामनेर सीट से बीजेपी के गिरीश महाजन ने 35,014 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 54.95% वोट शेयर के साथ 1,14,714 वोट मिले थे। उन्होंने एनसीपी उम्मीदवार संजय भास्करराव गरुड़ को हराया था, जिन्हें 79,700 वोट (38.18%) मिले थे। वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवार भीमराव नामदेव चव्हाण 6,471 वोट (3.10%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट % |
बीजेपी | गिरीश महाजन | 54.95 |
एनसीपी | भास्करराव गरुड़ | 38.18 |
वंचित बहुजन आघाड़ी | भीमराव नामदेव चव्हाण | 3.10 |
Maharashtra Chunav: ‘अभी वो 15 मिनट…’, अकबरुद्दीन ओवैसी के विवादित भाषण पर गरमायी सियासत
जामनेर विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे
2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जामनेर सीट से बीजेपी के गिरीश महाजन ने 35,768 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 53.20% वोट शेयर के साथ 1,03,498 वोट मिले थे। उन्होंने एनसीपी उम्मीदवार दिगंबर केशव पाटिल को हराया, जिन्हें 67,730 वोट (34.81%) मिले थे। शिवसेना उम्मीदवार सुभाष दगड़ू तंवर 14,232 वोटों (7.32%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 2009, 2004, 1999, 1995 में भी इस सीट पर बीजेपी के टिकट पर गिरीश महाजन ही जीते थे।
जामनेर पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों के साथ रावेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। जिसके अंतर्गत जलगांव जिले में भुसावल, चोपडा, मुक्ताईनगर और रावेर और निकटवर्ती बुलढाणा जिले में मलकापुर आते हैं। जामनेर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,78,356 है और यहां की कुल आबादी 3,49,957 है।