गुजरात के वडोदरा की जामा मस्जिद ने दावा किया है कि उनके पास मौजूद कुरान दुनिया की सबसे बड़ी कुरान है। इस कुरान की लंबाई और ऊंचाई 75 X 41 बताई जा रही है। इसमें लिखने के लिए सुरमे और मोर के पंख का इस्तेमाल किया गया है। इसके बॉर्डर को सोने की कोटिंग से सजाया गया है।
Gujarat: Jama Masjid in Vadodara claims to have the biggest Quran in the world pic.twitter.com/G9HRMuSk2a
— ANI (@ANI) May 23, 2016
फिलहाल इसे Guinness World Record में जगह मिलेगी या नहीं इस बात के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अबतक रूस के कजान शहर की मस्जिद में रखी हुई कुरान को सबसे बड़ा माना गया है। इसी को Guinness World Record का सर्टिफिकेट भी मिला हुआ है।
स्कॉटलैंड से लाए गए पन्नों की उस कुरान में 632 पन्ने हैं और वह 59X78 आकार की है। उसका वजन 800 किलो है। उसके कवर को महंगे और चमकदार पत्थरों से सजाया गया है।