Jama Jharkhand Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024 (जामा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024): झारखंड की उप-राजधानी दुमका के अंतर्गत आने वाली जामा विधानसभा चुनाव इस बार काफी दिलचस्प रहा। शुरुआत चरणों की बात करें, तो बीजेपी के सुरेश मर्मु आगे चल रहे थे। लेकिन चरण बढ़ने के साथ-साथ जेएमएम की लुईस मरांडी आगे बढ़ी और अंत में भारी मतों के साथ विजयी हो गई है। उन्होंने बिजेपी के सुरेश मुर्म को करीब 5 हजार वोटों से हरा दिया है।

Jharkhand Election Results 2024 LIVE Here Maharashtra Assembly Election Result LIVE

वहीं अभी तक दुमका से चुनाव लड़ने वाली लुईस मरांडी यहां से जेएमएम के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। लुईस मरांडी इस चुनाव के दौरान जेएमएम में शामिल हुई हैं। इससे पहले तक वो बीजेपी में दमखम वाली मानी जाती थीं। इसके अलावा इस सीट से सीपीएम के प्रत्याशी सनातन देहरी भी चुनाव लड़ रहे हैं।

पार्टीउम्मीदवारवोट
जेएमएमलुईस मरांडी76424
बीजेपीसुरेश मुर्मू5738

जामा विधानसभा चुनाव में मरांडी के खिलाफ बीजेपी ने अपने पुराने नेता सुरेश मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। पिछले चुनावों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की पार्टी के अलग चुनाव लड़ने से बीजेपी को काफी नुकसान होता है। इस वजह से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लुईस मरांडी की राह आसान नहीं रहने वाली है। इसके साथ ही इस चुनाव में सीपीएम ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इस चुनाव में सनातन देहरी चुनाव लड़ रहे हैं। सीपीएम के चुनाव में आने से जहां जेएमएम को नुकसान होने वाला है। जबकि बीजेपी को लाभ हो सकता है।

जामा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019

साल 2019 में हुए जामा सुरक्षित (एसटी) विधानसभा की बात करें तो सीता सोरेन यहां से चुनाव जीती थीं। सीता झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनावी मैदान में थीं। जबकि उनके खिलाफ भाजपा के सुरेश मुर्मू थे। सुरेश मुर्मू को 58,499 वोट मिले थे। जबकि सीता सोरेन को 60,925 वोट मिले थे। यानी सीता सोरेन को करीब 2500 वोटों से जीत मिली थी। वहीं बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के अर्जुन मरांडी को 5,897 वोट मिले थे। अब इस चुनाव में बाबूलाल मरांडी बीजेपी में घर वापसी कर चुके हैं। इस वजह से यहां बीजेपी की राह आसान लग रही है।

पार्टीप्रत्याशीवोटजीत / हार
झारखंड मुक्ति मोर्चासीता सोरेन60,925जीत
बीजेपीसुरेश मुर्मू58,499हार
झारखंड विकास मोर्चाअर्जुन मरांडी5,897हार