ISRO ने देश के पहले सूर्य मिशन के तहत ‘आदित्य L1’ यान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से शनिवार को लॉन्च कर दिया। इसे शनिवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर इसरो के भरोसेमंद पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) के जरिये श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। आदित्य एल1 सूरज से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करेगा। यह सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करेगा और सौर वायुमंडल को समझने का प्रयास करेगा। आदित्य L1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष यान होगा।
Aditya L1 Launch Video: इसरो ने लॉन्च किया ‘आदित्य L1’, देखें श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से यान ने कैसे भरी उड़ान
आदित्य L1 मिशन का मुख्य उद्देश्य सौर वातावरण में गतिशीलता, सूर्य के परिमंडल की गर्मी, सूर्य की सतह पर सौर भूकंप, सूर्य के धधकने संबंधी गतिविधियों और उनकी विशेषताओं को समझना है।
Written by न्यूज डेस्कEdited by shruti srivastava
नई दिल्ली
Updated: 
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा राष्ट्रीय समाचार (National News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 02-09-2023 at 12:04 IST