IRCTC Indian Railway, Drishti: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के लिए लगातार नए- नए प्रयोग कर रहा है और यात्रियों को सफर के दौरान बेहतरीन सुविधा देने के लिए कार्य कर रहा है। इस कड़ी में रेलवे के रेल दृष्टि पोर्टल के जरिए आप पीएनआर इन्कवायरी से लेकर ट्रेन में लाइव खाना पकते देख सकते हैं। इसके अलावा यह पोर्टल आपको आपकी यात्रा से जुड़ी कई और सारी सुविधाएं दे रहा है। इस पोर्टल पर आपको 15 कैटगरी और कई अन्य सुविधाओं और उनसे संबंधित जानकारी मिलेगी।

इसमें माल लदान व उतराई, माल ढुलाई, यात्री आय, बड़ी परियोजनाओं की प्रगति, जन शिकायतों, रेलवे स्टेशनों का विवरण और रेलवे टेंडर्स के बारे में भी जानकारी मिलेगी। पीयूष गोयल के मुताबिक जल्द ही इस पोर्टल पर रेलवे पुलों की भी जानकारी जारी की जाएगी। उनके मुताबिक पोर्टल पर देशभर के करीब 1 से 1.25 लाख रेल पुलों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी जाएंगी।

सबसे दिलचस्प यह है कि खाने को लेकर यात्रियों को अक्सर शिकायत रहती है। शिकायतों को दूर करने की कड़ी में डैशबोर्ड को भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के बेस रसोईघरों से भी जोड़ दिया गया है। इससे आप आईआरसीटीसी किचन में क्या और कैसे पक रहा है देख सकेंगे। इसके  लिए आपको दृष्टि पोर्टल पर जाकर आईआरसीटीसी किचन पर जाकर क्लिक करना होगा। यहां से कुकिंग एरिया को सिलेक्ट कर किचन की लाइव वीडियो देख सकते हैं।

दृष्टि पोर्टल के जरिए आप कुकिंग एरिया की लाइव तस्वीरें देख सकते हैं।

इसके अलावा आप एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन की तस्वीरें भी देख सकते हैं। आप इस पोर्टल के जरिए वर्चुअल टूर भी कर सकते हैं। आप भारतीय रेलवे की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।इस पोर्टल पर जाकर आप रेलवे के इतिहास और इससे जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

[bc_video video_id=”5815986720001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]