केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ उनके आरोपों को ‘झूठ’ करार दिया। पार्टी प्रमुख और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अमित शाह ने बी आर अंबेडकर का भी अपमान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,”गृह मंत्री अमित शाह ने आज सदन में बाबा साहब का जो अपमान किया है, उससे एक बार फिर साबित हो गया है कि – भाजपा/आरएसएस तिरंगे के खिलाफ थे। उनके पूर्वजों ने अशोक चक्र का विरोध किया था। संघ परिवार के लोग पहले दिन से ही भारत के संविधान की जगह मनुस्मृति लागू करना चाहते थे।”
गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा था?
समाचार एजेंसी एएनआई के वीडियो के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “गृह मंत्री ने आज जो कहा वह सच्चाई से कोसों दूर है। यह झूठ है। उदाहरण के लिए, अंबेडकर की मूर्ति उनके (भाजपा के) कार्यकाल के दौरान नहीं बनाई गई थी। इसे मुंबई में, कर्नाटक में और यहां संसद के सामने स्थापित किया गया था। क्या उन्होंने इसे स्थापित किया? सब झूठ है।”
पार्टी सांसद जयराम रमेश ने कहा, “गृह मंत्री ने 90 मिनट का प्रवचन दिया। उन्होंने यह उल्लेख नहीं किया कि पहला संशोधन (नेहरू सरकार के तहत) क्यों लाया गया था। इसे इसलिए लाया गया क्योंकि जमींदारी हटाने के लिए लाए गए कानूनों को रद्द कर दिया गया था। दूसरा कारण आरक्षण को बचाना था। ऐसा इसलिए था क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास में दिए गए आरक्षण को रद्द कर दिया था।”
Amit Shah Speech: जब अंबेडकर और नेहरू की अनुच्छेद 370 पर हो गई थी बहस, अमित शाह ने बताया पूरा किस्सा
गृहमंत्री अमित शाह की जिस टिप्पणी पर विपक्ष हंगामा कर रहा है वो बी आर अंबेडकर से जुड़ी थी। गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर.. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’