क्या आप जानते हैं महंगाई के ऊपर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले संसद के लोग ही जनता को मुर्ख बनाते हैं। सूत्रों की मानें तो सरकारी इमदाद कि 13 रुपए 11 पैसे लागत वाली फ्राइड दाल सांसदों को सिर्फ 4 रुपए में मिलती है।
सोचने वाली बात है कि यह वही नेता हैं जिनसे आम जनता महंगाई को कम करने की गुजारिश करती है, अब ऐसे में उनसे इंसाफ की उम्मीद कोई कैसे कर सकता है।
वाकई यह सच बेहद कड़वा है। आइए बताते हैं संसद की कैनटीन में क्या-क्या और कितने दामों में मिलता है।
1. 13 रुपये 11 पैसे लागत वाली फ्राइड दाल केवल 4 रुपए में।
2. सब्जियां महज 5 रुपए में।
3. मसाला डोसा 6 रुपए में।
4. फ्राइड फिश और चिप्स 25 रुपए में।
5. मटन कटलेट 18 रुपए में।
6. मटन करी 20 रुपए में
7. वहीं 99.04 रुपए की नॉनवेज थाली सिर्फ 33 रुपए में।
खाने के दामों की यह लिस्ट पढ़कर क्या आप सोचने पर मजबूर नहीं हो रहे हैं कि अनाज से बने खाने और उसके दामों में भी इतना बड़ा अंतर होता है।