Shree Mata Vaishno Devi Katra Special Train: नए साल में माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) की यात्रा का प्लान बना रहे भक्तों के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) खुशखबरी लेकर आया है। रेलवे ने नए साल में माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है। 30 दिसंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन (Shree Mata Vaishno Devi Katra) के लिए सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (Superfast Special Train) का संचालन किया जाएगा।

ट्रेन में हैं एसी, स्लीपर और जनरल कोच

हर साल न्यू ईयर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई है। ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे। जो लोग इस ट्रेन से माता वैष्णो देवी की यात्रा करना चाहते हैं, वे आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

ये हैं ट्रेन की टाइमिंग

30 दिसंबर को ट्रेन संख्या 01635 रात 11 बजकर 30 मिनट पर नई रेलवे स्टेशन से श्री वैष्णो देवी माता कटरा के लिए चलेगी और उधर से 1 जनवरी को ट्रेन वापस आएगी। श्री वैष्णो देवी माता कटरा से ट्रेन संख्या 01636 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन कटरा से रात को 11 बजकर 50 मिनट पर चलेगी।

नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच ये हैं स्टॉपेज

सोनीपत, पानीपत जंक्शन, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, उधमपुर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा।

श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक इन स्टोपेज पर रुकेगी ट्रेन

उधमपुर, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत जंक्शन, सोनीपत, नई दिल्ली।

इसके अलावा भी इस रूट पर कई ट्रेनें चलती हैं, जिनसे आप श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का सफर कर सकते हैं। नीचे देखें ट्रेनों की लिस्ट-

  • SVDK VandeBharat (22439)- ये ट्रेन नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक जाती है।
  • Jammu Rajdhani (12425)- यह नई दिल्ली से जम्मू तवी तक जाती है।
  • AII JAT Express (12413)- यह दिल्ली कैंट से जम्मू तवी तक जाती है।
  • SHRI SHAKTI EXP (22461)- यह नई दिल्ली से श्री माता वैष्मो देवी कटरा तक जाती है।
  • UTTAR S KRANTI (12445)- नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक
  • SARVODATA EXP (12473)- नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक
  • MALWA EXPRESS (12919)- नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक
  • JHELUM EXPRESS (11077)- नई दिल्ली से जम्मू तवी तक
  • JAMMU MAIL (14033)- नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक
  • HIMSAGAR EXP- नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक
  • SHALIMAR EXP- नई दिल्ली से जम्मू तवी तक
  • SBP JAT EXPRESS- नई दिल्ली से जम्मू तवी तक