इंडियन नेवी ने भारतीय जलक्षेत्र के समीप संचिलत हो रहे चीन के परमाणु युद्धपोत (सबमरीन) को ट्रैक किया है। यह मामला ऐसे में सामने आया है जब भारत अपने जलक्षेत्र के समीप चीन की बढ़ती गतिविधियों को संज्ञान में लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई  ने इंडियन नेवी द्वारा भारतीय जलक्षेत्र के समीप ली गई चीनी युद्धपोत जियान और मिसाइल फ्रिगेट की विशेष तस्वीर को साझा किया है। इंडियन नेवी ने सितंबर के शुरुआत में P-8I समुद्री निगरानी विमान द्वारा तस्वीरें ली थी जब यह श्रीलंका में प्रवेश करने से पहले हिंद महासागर में गश्त कर रहा था।यह तस्वीरें पेट्रोलिंग के दौरान ली गई हैं।

P-8I ने एक अन्य चीनी फ्रिगेट को ट्रैक किया जो सोमालिया की खाड़ी में समुद्री डाकुओं से चीनी व्यापारी जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अदन की खाड़ी में तैनात एंटी पाइरेसी एस्कॉर्ट टास्क फोर्स का हिस्सा है। भारत का हिंद महासागर दबदबा है और वह चीनी जहाजों की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है।

भारत ने चीनी जहाजों के अलावा परमाणु युद्धपोतों को भी ट्रैक किया। हिन्द महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती मौजूदगी भारत के लिए चिंता का सबब है। भारतीय नौसेना द्वारा चीनी युद्धपोतों की सीधी निगरानी शुरू होती है जैसे ही आईओआर से वे मलक्का जलडमरूमध्य में प्रवेश करते हैं।