भारतीय नौसेना का एक जहाज गुरुवार शाम को मछली पकड़ने वाली बोट से टकरा गया। यह घटना गोवा तट से 70 समुद्री मील दूर हुई। भारतीय नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक मछली पकड़ने वाली बोट में 13 लोग सवार थे। इसके बाद भारतीय नौसेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और 11 को बचा लिया।

दो लापता लोगों को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इस बीच दो सदस्य सभी भी लापता है और उनके लिए बचाव अभियान जारी है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। वहीं तटरक्षक बलों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजा गया है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, “अब तक 11 चालक दल को बचाया जा चुका है। मार्थोमा के दो चालक दल के सदस्यों के लिए खोज और बचाव प्रयास जारी हैं। मुंबई स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (MRCC) के साथ कोआर्डिनेट किया जा रहा है।”

बता दें कि जहाज के बीच टक्कर के कारण की जांच की जा रही है। भारतीय नौसेना ने शेष दो चालक दल के सदस्यों की स्थिति या जहाज की स्थिति के बारे में अधिक विवरण जारी नहीं किया है।

किश्तवाड़ में स्थानीय लोगों के साथ आर्मी के कथित दुर्व्यवहार की होगी जांच, सेना ने दिए आदेश

पाकिस्तानी जहाज से 7 भारतीय मछुआरों को बचाया गया

बता दें कि इससे पहले भी 17 नवंबर को एक घटना हुई थी। इस घटना के दौरान इंडियन कोस्ट गार्ड की जहाज ने 7 भारतीय मछुआरों को बचाया था। पाकिस्तानी मैरिटाइम सिक्योरिटी एजेंसी का जहाज मछुआरों को जबरदस्ती अरेस्ट करके अपनी सीमा में ले जा रहा था। इसके बाद 17 नवंबर की दोपहर 3:30 बजे भारतीय तटरक्षक बलों को एक इमरजेंसी कॉल आया।

इसके बाद तुरंत इंडियन नेवी एक्टिव हुई और कोस्ट गार्ड की जहाज ने फुल स्पीड में जाकर पाकिस्तान जहाज को रोक लिया। सभी भारतीय मछुआरों को बचाया गया।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के साथ समुद्री सीमा के करीब तैनात भारतीय तटरक्षक जहाज ने करीब दो घंटे तक पाकिस्तानी जहाज का पीछा किया। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जहाज का भारतीय जहाज ने पीछा किया। नेवी ने बताया कि वह किसी भी हालत में पाकिस्तानी जहाज को क्षेत्र से मछली पकड़ने वाली नाव से भारतीय मछुआरों को ले जाने की अनुमति नहीं देगा। इसके बाद पाकिस्तानी जहाज ने भारतीय मछुआरे को छोड़ दिया।