Green Energy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि ग्रीन एनर्जी को लेकर भारत की प्रतिबद्धता और प्रयास को पूरी दुनिया देख रही है। पढ़ें कार्यक्रम से जुड़ी 10 बड़ी बातें-
- प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के विश्व का भविष्य तय करने में ऊर्जा क्षेत्र की बहुत बड़ी भूमिका है। ऊर्जा के नए संसाधन के विकास में ऊर्जा संक्रमण में आज भारत विश्व की सबसे मजबूत आवाजों में से एक है।
- उन्होंने कहा कि विकसित बनने का संकल्प लेकर चल रहे भारत में ऊर्जा क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व संभावनाएं बन रही हैं।
- पीएम ने आगे कहा, “आईएमएफ द्वारा हाल ही में किए गए विकास प्रक्षेपण से पता चलता है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। उन्होंने कहा कि महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद 2022 में भारत एक ‘ग्लोबल ब्राइट स्पॉट’ रहा है।
- उन्होंने कहा, “बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन की एनर्जी से भरा एक शहर है। मेरी तरह आप भी यहां के युवा ऊर्जा को अनुभव कर रहे होंगे। ये भारत की जी-20 प्रेसिडेंसी कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है।”
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में ग्रीन मोबिलिटी रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
- प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया
- प्रधानमंत्री ने इस दौरान भूकंप के कारण तुर्की में हुई तबाही का भी जिक्र किया और मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, “इस समय तुर्की में आए भूकंप पर हम सभी की नजर है। कई लोगों की मृत्यु और काफी नुकसान की खबरें हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है।”
- इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद थे।
- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2022 के अंत तक 10% इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य निर्धारित किया, हमने इस लक्ष्य को 5 महीने पहले हासिल कर लिया। हमने E20 ब्लेंडेड पेट्रोल की उपलब्धता को 2025 तक बढ़ा दिया है।”
- मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “अगले 5 साल नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन और अमोनिया सहित ऊर्जा के नए अवतारों के उत्पादन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं… हमारा लक्ष्य देश में नंबर-1 इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माण करना है और हमारे पास इलेक्ट्रॉनिक वाहन नीति भी है जो निवेशकों के अनुकूल है।”
