Congress Jab Over Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 8वीं बार देश का बजट पेश किया। फाइनेंस मिनिस्टर ने बिहार के किसानों के लिए मखाना बोर्ड का गठन किया है। साथ ही पटना एयरपोर्ट के विस्तार की घोषणा की गई है। बिहार को इतनी सौगातें देने पर अब कांग्रेस ने उन पर हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी के सांसद जयराम रमेश ने कहा कि बिहार को घोषणाओं की झड़ी लग गई है और आंध्र प्रदेश को क्रूरता के साथ में नजर अंदाज कर दिया गया है।

कांग्रेस पार्टी के सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘बिहार को घोषणाओं की झड़ी लग गई है। यह स्वाभाविक है क्योंकि इस साल के अंत में वहां चुनाव होने हैं। लेकिन एनडीए के दूसरे स्तंभ आंध्र प्रदेश को इतनी क्रूरता से क्यों नजरअंदाज किया गया?’ उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था चार संबंधित संकटों से जूझ रही है। पहला तो स्थिर वास्तविक मजदूरी। दूसरी सामूहिक उपभोग में उछाल की कमी। तीसरा निजी निवेश की सुस्त दरें। चौथा जटिल और पेचीदा जीएसटी प्रणाली बजट इन बीमारियों को दूर करने के लिए कुछ नहीं करता है। आयकरदाताओं के लिए एकमात्र राहत है। अर्थव्यवस्था पर इसका वास्तविक प्रभाव क्या होगा, यह देखना अभी बाकी है।

मनीष तिवारी ने भी निशाना साधा

कांग्रेस पार्टी के नेता मनीष तिवारी ने भी इस मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को नहीं समझ पा रहा हूं कि यह भारत सरकार का बजट था या बिहार सरकार का बजट था। क्या आपने केंद्रीय वित्त मंत्री के पूरे भाषण में किसी अन्य राज्य का नाम सुना।

 12 लाख तक की इनकम पर टैक्स में छूट से क्या होगा फायदा?

बिहार को मिला खास तोहफा

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार में मखाना की खेती कर रहे किसानों के लिए मखाना बोर्ड स्थापित करने की घोषणा की है। मखाना बोर्ड के गठन से बिहार के किसानों को मखाने की खेती में मदद मिलेगी। इससे उनकी इनकम बढ़ेगी और रोजगार के नए-नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में एयरपोर्ट सेवाओं में विस्तार करने की घोषणा की है। मंत्री ने उड़ान स्कीम के तहत देश के 120 नई जगहों को एयरसेवा से जोड़ा जाएगा। मान सेवाओं के विस्तार के लिए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान की स्थापना करने की घोषणा की है। बिहार की बल्ले-बल्ले! बजट में निर्मला ताई ने किए 5 बड़े ऐलान पढ़ें पूरी खबर…