आप महसूस करते हैं कि करिअर के लिहाज से आप न आगे बढ़ रहे हैं और न ही पीछे हट रहे हैं। आपकी स्थिति पूरी तरह से स्थिर हो गई है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपको पता नहीं होता है कि आखिर आपको अपने जीवन में करना क्या है?

साइमन सिनेको की किताब ‘फाइंड योर वाई’ में ऐसे ही सवालों का जवाब देने की कोशिश की गई है। सिनेको भी अपनी किताब में लिखते हैं कि कई बार अपने जीवन में खोया या अधूरापन महसूस करते हैं तो यह आपके जीवन में उद्देश्य की पहचान नहीं करने का परिणाम हो सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो आप आपने जीवन के ‘क्यों’ को नहीं जानते हैं। अपने जीवन के ‘क्यों’ का पता करना बहुत आसान नहीं है लेकिन जब एक बार आप इसके बारे में जान लेते हैं तो हर सुबह आप अपने उद्देश्य और दृढ़ संकल्प के साथ जागते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि यह ‘क्यों’ होता क्या है? यह वह उद्देश्य है जिसके लिए आप काम करते हो या अपना जीवन जीते हो। यह आपका दृढ़ विश्वास है। यह आपका ‘मिशन स्टेटमेंट’ है। यह आपके जीवन और कार्य की एक दृष्टि है। यह आपके करिअर की कहानी का सूत्र है। यह आपकी प्रेरणा का मूल स्रोत है। यह आपके सभी निर्णयों और कार्यों का संदर्भ बिंदु है। यह परिभाषित करता है कि आप कौन हैं और आपको क्या बनना है। यह आपके जीवन के काम का कारण है। इसलिए अपने जीवन के ‘क्यों’ को पहचानना बहुत जरूरी है।