Jammu Kashmir Lok Sabha Elections Result: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम सबके सामने है। देश में इस बार मिली-जुली सरकार बनने जा रही है। बात अगर जम्मू कश्मीर की करें तो यहां कि पांच लोकसभा सीटों में से दो पर बीजेपी और दो पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत दर्ज की जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत हासिल हुई।
जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों में से दो सीटें – जम्मू और उधमपुर – जम्मू संभाग में जबकि दो सीटें – श्रीनगर और बारामूला कश्मीर संभाग में आती हैं। इसके अलावा अनंतनाग – राजौरी लोकसभा सीट राज्य के दोनों हिस्सों को कवर करती है।
केंद्र शासित राज्य की अनंतनाग – राजौरी, श्रीनगर और बारामूला लोकसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य सीटें हैं। आइए नजर डालते हैं जम्मू-कश्मीर की मुस्लिम बहुल्य सीटों पर हिंदू प्रत्याशियों के प्रदर्शन पर…
श्रीनगर लोकसभा सीट
जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने जीत दर्ज की। उन्हें 356866 वोट हासिल हुए। उन्होंने पीडीपी के वाहिद उर रहमान पारा को हराया। पीडीपी प्रत्याशी को 168450 वोट हासिल हुए। यहां तीसरे नंबर पर रहे अपनी पार्टी के मोहम्मद अशरफ मीर रहे। उन्हें 65954 वोट हासिल हुए। श्रीनगर लोकसभा सीट पर पैंथर्स पार्टी के हकीकत सिंह ने चुनाव लड़ा। उन्हें सिर्फ 3778 वोट (.56%) हासिल हुए। वह इस सीट पर एकमात्र हिंदू प्रत्याशी थे।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| नेशनल कॉन्फ्रेंस | आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी | 3,56,866 |
| पीडीपी | वहीद उर रहमान पारा | 1,68,450 |
| अपनी पार्टी | मोहम्मद अशरफ मीर | 65,954 |
| पैंथर्स पार्टी | हकीकत सिंह | 3778 |
बारामूला लोकसभा सीट
कश्मीर संभाग की बरामूला लोकसभा सीट पर जेल में बंद निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रशीद शेख ने दो लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 4,72,481 वोट हासिल हुए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को हराया। उमर अब्दुल्ला को 2,68,339 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर तीसरे नंबर पर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद गनी लोन (1,73,239 वोट) रहे जबकि चौथे नंबर पर पीडीपी के मीर मोहम्मद फयाज (27,488) रहे। इस सीट पर एकमात्र हिंदू प्रत्याशी अरुण कुमार रैना थे। उन्हें सिर्फ 2241 वोट (0.22%) हासिल हुए।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| निर्दलीय | अब्दुल रशीद शेख | 4,72,481 |
| नेशनल कॉन्फ्रेंस | उमर अब्दुल्ला | 2,68,339 |
| पीपुल्स कॉन्फ्रेंस | सज्जाद गनी लोन | 1,73,239 |
| पीडीपी | मीर मोहम्मद फयाज | 27,488 |
| निर्दलीय | अरुण कुमार रैना | 2241 |
अनंतनाग – राजौरी लोकसभा सीट
जम्मू-कश्मीर की इस लोकसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ अहमद को जीत हासिल हुई। उन्होंने 521836 वोट हासिल कर पीडीपी चीफ और राज्य की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को 2,81,794 वोटों से हराया। महबूबा मुफ्ती को 2,40,042 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर तीसरे नंबर पर अपनी पार्टी के जफर इकबाल खान मनहास (1,42,195) रहे।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| नेशनल कॉन्फ्रेंस | मियां अल्ताफ अहमद | 5,21,836 |
| पीडीपी | महबूबा मुफ्ती | 2,40,042 |
| अपनी पार्टी | जफर इकबाल खान मनहास | 1,42,195 |
| निर्दलीय | सुशील कुमार शर्मा | 9228 |
| निर्दलीय | बलदेव शर्मा | 6189 |
| निर्दलीय | दिलीप कुमार पंडिता | 3722 |
| नेशनल आवामी यूनाइटेड पार्टी | सुदर्शन सिंह | 2382 |
अनंतनाग – राजौरी लोकसभा सीट पर चार हिंदू और एक सिख प्रत्याशी ने भी चुनाव लड़ा था। इनमें से चार निर्दलीय और नेशनल आवामी यूनाइटेड पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़े। इनमें सबसे ज्यादा वोट सुशील कुमार शर्मा (9228 वोट – 0.9%) को मिला। यहां बलदेव शर्मा को 6189 वोट (0.6%), दिलीप कुमार पंडिता को 3722 वोट (0.36%) और सिख समुदाय से आने वाले रविंदर सिंह को 2962 वोट (0.29%) प्राप्त हुए। इसके अलावा नेशनल आवामी यूनाइटेड पार्टी के सुदर्शन सिंह को 2382 वोट (0.23%) मिले।
