साल 2024 खत्म होने वाला है। कुछ घंटे बाद ही हम नए साल में प्रवेश करेंगे। इस साल भारत के लिए काफी कुछ अच्छा हुआ है। वहीं केंद्र में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार भी बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे साल 15 देशों की यात्राएं की और भारत के साथ उनके संबंध मजबूत किए। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2024 में किन 15 देशों की यात्रा की।
संयुक्त अरब अमीरात
साल 2024 की शुरुआत में फरवरी में पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर गए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर बीएपीएस मंदिर का भी उद्घाटन किया था। इसके अलावा पीएम मोदी ने दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में भी हिस्सा लिया था।
कतर
इसके बाद साल 2024 में ही पीएम मोदी ने फरवरी महीने में ही कतर का भी दौरा किया था। पीएम मोदी का कतर दौरा दो दिन का था। इस दौरान उन्होंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की थी।
इटली
इसके बाद देश में लोकसभा चुनाव हुए और पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी। सरकार बनने के बाद पीएम मोदी पहले विदेशी दौरे के तौर पर इटली रवाना हुए। यहां पर उन्होंने G 7 की बैठक में हिस्सा लिया।
रूस
इटली के बाद पीएम मोदी ने रूस का दौरा किया और उसने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। मॉस्को के हवाई अड्डे पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी ने रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लिया।
ऑस्ट्रिया
रूस के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया दौरे पर रवाना हुए। पीएम मोदी ने आस्ट्रिया में सामुदायिक कार्यक्रम को भी संबोधित किया।
यूक्रेन
ऑस्ट्रिया के बाद पीएम मोदी का चर्चित दौरा अगस्त में यूक्रेन का रहा। पीएम मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की से भी मुलाकात की। 1991 के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन पहुंचा था।
ब्रुनेई
यूक्रेन के बाद पीएम मोदी ने ब्रुनेई की यात्रा की थी। सितंबर में पीएम मोदी ने ब्रुनेई की यात्रा की थी। यहां पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। पीएम मोदी ब्रुनेई के सैफुद्दीन मस्जिद भी पहुंचे थे।
सिंगापुर
इसके बाद पीएम मोदी सिंगापुर के दौरे पर पहुंचे थे। पीएम मोदी की 2014 के बाद यह सिंगापुर की पांचवी यात्रा थी। पीएम मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी।
अमेरिका
पीएम मोदी सितंबर में ही अमेरिका दौरे पर थे। पीएम मोदी क्वॉड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की थी।
लाओस
अमेरिका के बाद पीएम मोदी आसियान सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लाओस पहुंचे थे। पीएम मोदी ने इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।
रूस
इसके बाद पीएम मोदी एक बार फिर से रूस के दौरे पर पहुंचे थे। पीएम मोदी की इस साल यह रूस की दूसरी यात्रा थी। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के कजान पीएम मोदी पहुंचे थे।
नाइजीरिया
नवंबर महीने में पीएम मोदी ने नाइजीरिया का दौरा किया था। नाइजीरिया के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर पीएम मोदी नाइजीरिया पहुंचे थे। 17 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नाइजीरिया यात्रा थी।
ब्राजील
पीएम मोदी नवंबर महीने में ब्राजील भी पहुंचे थे। उन्होंने G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। पीएम मोदी का ब्राजील में भव्य स्वागत भी हुआ था।
गुयाना
नवंबर महीने में ही पीएम मोदी गुयाना दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 50 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली गुयाना यात्रा थी।