मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 18 महीने में 108 किलोग्राम वजन कम करके सबको चौंका दिया। लेकिन सवाल यही बना हुआ था कि आखिर उन्होंने इतना वजन कम कैसे किया। इसके पीछे थे उनके फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना। चन्ना कई बॉलीवुड सेलेब्स के फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। इन बॉलीवुड सेलेब्स में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, आयुष्मान खुराना और सोहेल खान जैसे फिल्मी सितारे शामिल हैं।
अनंत ने वजन कम करने के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित रास्ता अपनाया। उन्होंने अपने खानपान में सुधार करके, हर रोज पांच-छह घंटे कसरत की। अनंत हर रोज 21 किलोमीटर की वॉक, उसके बाद योगा, वेट ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग, उच्च तीव्रता कार्डियो कसरत करते थे। अनंत क्रोनिक अस्थमा से पीड़ित थे। इसकी दवा की वजह से उनका वजन बढ़ रहा था। इसलिए चन्ना ने सबसे पहले अनंत की बीमारी को ध्यान में रखते हुए रिसर्च किया। अनंत के मेडिकल स्टेट्स को ध्यान में रखते हुए चन्ना ने पूरा प्लान बनाया था।
देखें- पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
इंडिया टुडे से बात करते हुए विनोद चन्ना ने बताया, ‘अनंत को कई तरह की मेडिकल समस्याएं थीं, जिसकी वजह से अनंत के लिए वजन कम करना थोड़ा कठिन था। अनहेल्दी खाना खाने की आदत और उसके बाद कोई एक्ससाइज नहीं करने की वजह से उन्हें थकान और सुस्ती रहती थी। इसलिए उनका वजन बढ़ने लगा। शुरुआत में हमने कम तीव्रता वाली कसरत शुरू की। इनमें धीरे-धीरे साइकिल चलाना और लगातार वॉक करना शामिल है। यह एक्सरसाइज हम लोग उनकी सुविधा के मुताबिक उनके घर या फिर जामनगर में करते थे। पहले उन्होंने अपने फेट कम किया और फिर दूसरी ट्रेनिंग शुरू की।’
Read Also: 108 Kg घटाकर नए अवतार में सितारों के साथ दिखे मुकेश अंबानी के बेटे अनंत
अनंत के खानपान में बदलाव के बारे में चन्ना ने बताया, ‘अनंत की खाने की आदतों में भी सुधार किया गया। उनका दिन स्प्राउट, सूप और सलाद से शुरू होता था। उनका जंक फूड़ बंद करवा दिया गया, उसकी जगह प्रोटीन वाला खाना शुरू किया गया। इनमें फायबर ज्यादा और कार्बोहाइड्रेट्स कम होता था। उनके खाने में सब्जियां, कोटेज चीज, फल और दलिया शामिल होते थे। दिन की शुरुआत गाय के ताजा दूध से की जाती थी। उनकी डाइट में घी भी होता था। वह काफी लंबे समय तक कसरत करते रहते थे।
Read Also: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने घटाया 108 kg, जानें क्या कह रहे हैं सोनम, सिद्धार्थ और चित्रांगदा
अनंत अब अपना वजन कम करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए हैं।
Read Also: अनंत अंबानी ने घटाया 70 किलो वजन, ये 10 सेलेब्स भी हो चुके हैं Fat To Fit
