Hodal(SC) (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: होडल आरक्षित सीट पर कांग्रेस के चौधरी उदयभान और बीजेपी के हरिंदर सिंह रामरतन के बीच मुकाबला है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी और वोटों की गिनती चल रही है। होडल विधानसभा सीट पलवल जिले में आती है। होडल सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के हरिंदर सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को मात दे दी है। उदयभान 2632 मतों से हार गए। सतीश कुमार को कुल 68697 जबकि उदयभान को 66065 वोट मिले।
होडल हरियाणा की वीआईपी सीट है क्योंकि यहां से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान चुनाव लड़ रहे हैं। होडल सीट पर परिसीमन के बाद 2009 में पहली बार विधानसभा का चुनाव हुआ था, तब इनेलो के उम्मीदवार जगदीश नायर ने उदयभान को हराया था।
कौन-कौन है होडल के चुनाव मैदान में?
इस बार बीजेपी ने जगदीश नायर को टिकट नहीं दिया है और उदयभान के सामने हरिंदर सिंह रामरतन को उतारा है। जेजेपी-आसपा गठबंधन की ओर से सतवीर तंवर चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने एमएल गौतम को टिकट दिया है।
होडल विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम
2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर एक बार फिर जगदीश नायर और उदयभान के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला था। इस चुनाव में जगदीश नायर ने उदयभान को हरा दिया था। जगदीश नायर को जहां 45.80% वोट मिले थे, वहीं उदयभान को 43.02% वोटों से संतोष करना पड़ा था। जेजेपी कैंडिडेट यशवीर को 7.04% वोट मिले थे।
Haryana Assembly Election 2024: वीआईपी सीट होडल में क्या इस बार जीत हासिल कर पाएंगे उदयभान?
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
बीजेपी | जगदीश नायर | 55,864 |
कांग्रेस | उदयभान | 52,477 |
जेजेपी | यशवीर | 8,590 |
होडल विधानसभा चुनाव 2014 परिणाम
2014 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस से उदयभान और आईएनएलडी से जगदीश नायर आमने-सामने थे जबकि भाजपा की ओर से राम रतन चुनाव लड़ रहे थे। इस चुनाव में उदयभान ने जगदीश नायर को लगभग 11,000 वोटों से हराकर 2009 में मिली हार का बदला लिया था। इस चुनाव में उदयभान को 41.54% और जगदीश नायर को 31.98% वोट मिले थे।