जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय सेना और संदिग्ध घुसपैठियों के बीच हुई गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना भारतीय चौकियों में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही है। 

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस कार्रवाई और विवादास्पद नागरिकता कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। प्रदर्शन का समर्थन नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी करते नजर आए। कहीं-कहीं ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, तो कहीं इसने हिंसक रूप ले लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन प्रदर्शनों को दुखद एवं निराशाजनक बताया और शांति की अपील की।

जामिया मिलिया इस्लामिया (दिल्ली) और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर इंडिया गेट के पास प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल और अन्य कांग्रेस नेता प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

Live Blog

10:09 (IST)17 Dec 2019
नागरिकता: बॉलीवुड ने जामिया के छात्रों का समर्थन किया

नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सोमवार को बालीवुड की कई हस्तियों ने निंदा की और सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि यह छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास है।

07:31 (IST)17 Dec 2019
पटना में आगजनी मामले में 35 नामजद, 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, छह गिरफ्तार

नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ यहां करगिल चौक के पास प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों द्वारा रविवार देर शाम की गई आगजनी के मामले में 35 नामजद, 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा छह आरोपियों को को गिरफ्तार भी किया गया है।

20:04 (IST)16 Dec 2019
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर प्रवेश-निकास द्वार खोले गए
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC): सभी स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार खोले गए हैं। सभी स्टेशनों में सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।
16:50 (IST)16 Dec 2019
यंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल और अन्य कांग्रेस नेता प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

जामिया मिलिया इस्लामिया (दिल्ली) और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर इंडिया गेट के पास प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल और अन्य कांग्रेस नेता प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

16:14 (IST)16 Dec 2019
यंका गांधी वाड्रा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इंडिया गेट पर शाम 4 बजे से अगले 2 घंटों के लिए एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि यह एक ऐसी सरकार है जिसने देश के युवाओं और छात्रों के अधिकारों पर हमला किया है। इसीलिए प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इंडिया गेट पर शाम 4 बजे से अगले 2 घंटों के लिए एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है

16:00 (IST)16 Dec 2019
आज वित्तीय क्षेत्र और पूंजी बाजार से हितधारक समूहों के साथ बजट परामर्श आयोजित

दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के लिए MoS, अनुराग ठाकुर ने आगामी केंद्रीय बजट 2020-21 के संबंध में, आज वित्तीय क्षेत्र और पूंजी बाजार से हितधारक समूहों के साथ 2 बजे बजट परामर्श आयोजित ।

14:58 (IST)16 Dec 2019
दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा - हमारे कर्मचारियों ने उकसावे के बावजूद अधिकतम संयम दिखाया है

दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा है कि कल दोपहर लगभग 2 बजे विरोध प्रदर्शन हुआ, स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया, हमारे कर्मचारियों ने उकसावे के बावजूद अधिकतम संयम दिखाया है। लगभग 4:30 बजे कुछ प्रदर्शनकारी माता मंदिर मार्ग की ओर गए और एक बस में आग लगा दी।

14:24 (IST)16 Dec 2019
नदवा कॉलेज को 5 जनवरी, 2020 तक बंद कर दिया गया

लखनऊ: नदवा कॉलेज को 5 जनवरी, 2020 तक बंद कर दिया गया है। कॉलेज में आज नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ।

14:13 (IST)16 Dec 2019
आर्थिक नरमी के लिए सिर्फ वैश्विक कारक पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं

अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि देश में आर्थिक नरमी के लिए केवल वैश्विक कारक पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक आर्थिक नरमी, मुद्रास्फीति में वृद्धि, बैंकों और एनबीएफसी की वित्तीय हालत को दुरुस्त करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

13:07 (IST)16 Dec 2019
जामिया कुलपति ने कहा- यूनिवर्सिटी को टारगेट और बदनाम ना करें

जामिया कुलपति ने कहा- जामिया को टारगेट और बदनाम ना करें, यह शांतपूर्ण और आंदोलन से निकली हुई यूनिवर्सिटी है। यहां देश के हर हिस्से आए बच्चे पढ़ते हैं और वो सुरक्षित हैं।

12:51 (IST)16 Dec 2019
आर्थिक नरमी के लिए सिर्फ वैश्विक कारक पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं : दास

अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि देश में आर्थिक नरमी के लिए केवल वैश्विक कारक पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक आर्थिक नरमी, मुद्रास्फीति में वृद्धि, बैंकों और एनबीएफसी की वित्तीय हालत को दुरुस्त करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

12:44 (IST)16 Dec 2019
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म का निर्वाचन रद्द किया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान के बेटे और रामपुर की स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आज़म का निर्वाचन रद्द किया। चुनाव के वक्त न्यूनतम निर्धारित उम्र 25 साल नहीं होने की वजह से रद्द हुआ निर्वाचन।

11:17 (IST)16 Dec 2019
नागरिकता संशोधन कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर SC बुधवार को सुनवाई करेगा

नागरिकता संशोधन कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर SC बुधवार को सुनवाई करेगा। वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल ने कोर्ट के सामने सुनवाई की मांग रखी। अब तक इस मसले पर 15-16 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। बुधवार को सर्दी की छुट्टी से पहले SC के कामकाज का आखिरी दिन है

09:37 (IST)16 Dec 2019
नागरिकता परिसर वीसी प्रॉक्टर पुलिस जबरन परिसर में घुसी, अनुमति नहीं ली गई: चीफ प्रॉक्टर

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के चीफ प्रॉक्टर वसीम अहमद खान ने रविवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस के कर्मी बिना अनुमति के जबरन विश्वविद्यालय में घुस गये और कर्मचारियों तथा छात्रों को पीटा गया तथा उन्हें परिसर से जाने को मजबूर किया गया।

09:25 (IST)16 Dec 2019
झारखंड: चौथे चरण के चुनाव में दो प्रमुख मंत्रियों के भाग्य का होगा फैसला

झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को 15 सीटों के लिए मतदान होगा, जिसमें राज्य के दो प्रमुख मंत्रियों सहित कुल 221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मधुपुर सीट पर राज्य के श्रम मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राज पालीवार का मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हुसैन अंसारी से होने की संभावना है।

09:03 (IST)16 Dec 2019
नागरिकता कानून सावरकर के विचारों के खिलाफ : उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नये नागरिकता कानून के तहत प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत में स्वीकार करने को लेकर अपने पूर्व सहयोगी दल भाजपा पर रविवार को निशाना साधा और कहा कि यह वी डी सावरकर का ‘‘अपमान’’ है जो ंिसधु नदी से लेकर कन्याकुमारी तक की भूमि ‘‘एक देश’’ के तहत लाना चाहते थे।

20:17 (IST)15 Dec 2019
जामिया में जबरन घुसी पुलिस : मुख्य प्रॉक्टर

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान जामिया के मुख्य प्रॉक्टर ने आरोप लगाया कि पुलिस जबरन परिसर में घुस गई। इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली। कहा कि कई कर्मचारियों, छात्रों को पीटा गया, उन्हें परिसर से जाने को मजबूर किया गया।

20:05 (IST)15 Dec 2019
घटना को कवरेज करने आई पत्रकार का फोन छीना, तोड़ा

18:36 (IST)15 Dec 2019
पूरे देश में लागू हो एनआरसी- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मांग की है कि एनआरसी पूरे देश में लागू हो। बिहार और पश्चिम बंगाल में भी यह कानून उसी तरह लागू हो, जिस तरह यह देश के अन्य हिस्सों में लागू होने जा रहा है।

17:01 (IST)15 Dec 2019
पिछले करीब पांच महीने में मध्य प्रदेश में 32 मिलावटखोरों पर रासुका में कार्रवाई

मध्य प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले लोगों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पिछले करीब पांच महीने में 32 मिलावटखोरों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।

15:59 (IST)15 Dec 2019
गुवाहाटी में गोली लगने से घायल दो और लोगों ने दम तोड़ा

असम की राजधानी गुवाहाटी में गोलीबारी में घायल हुए दो और व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया। अफसरों के मुताबिक नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच पुलिस गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई।  

14:45 (IST)15 Dec 2019
नागरिकता कानून के विरोध में आंदोलन की वजह से बंगाल में इंटरनेट सेवाएं रोकी गईं

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में एहतियातन इंटरनेट सेवायें निलंबित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि आंदोलन को देखते हुए ऐसा किया गया है।

14:28 (IST)15 Dec 2019
यमुनोत्री से प्रयागराज तक यमुना नदी को निर्मल बनाने की तैयारी प्रयागराज, 15 दिसंबर (भाषा)

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने यमुनोत्री से प्रयागराज तक यमुना और इसकी सहायक नदियों का कायाकल्प करने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया है, जिसके लिए संबंधित विभागों को डीपीआर तैयार करने को कहा गया है।उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के किनारे वनीकरण एवं पुनरुद्धार कार्य के लिए वन अनुसंधान केंद्र, प्रयागराज की वैज्ञानिक और इस परियोजना के लिए नोडल अधिकारी नामित डाक्टर कुमुद दूबे ने बताया कि मार्च, 2020 तक डीपीआर तैयार होने की संभावना है।

14:00 (IST)15 Dec 2019
अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का विरोध नहीं, मजहब को बुनियाद बनाने की मुखालफत: अरशद मदनी

देश में मुसलमानों के प्रमुख संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा है कि संशोधित नागरिकता कानून की मुखालफत कुछ पड़ोसी मुल्कों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए नहीं, बल्कि इस कानून में धार्मिक आधार पर नागरिकता देने और इसमें एक समुदाय-- मुसलमानों-- को शामिल नहीं करने के लिए की जा रही है।

12:51 (IST)15 Dec 2019
संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं है नागरिकता कानून : न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) धींगरा

पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में सताए हुए गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के प्रावधान वाले विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दिये जाने की अटकलें हैं। हालांकि इस बीच सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसएन धींगरा ने बताया कि नागरिकता कानून संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं है।

11:43 (IST)15 Dec 2019
भारतीय मुसलमान घुसपैठिये और शरणार्थी नहीं, डरना नहीं चाहिए: रिजवी

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर खड़े हुए सियासी बवाल के बीच राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख सैयद गयूरुल हसन रिजवी ने शनिवार को कहा कि यह मुस्लिम विरोधी नहीं है और भारतीय मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे घुसपैठिए या शरणार्थी नहीं हैं।

10:52 (IST)15 Dec 2019
असम में हालात काबू में, 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया: डीजीपी

असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाओं के सिलसिले में अब तक 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महंत ने कहा कि हालात काबू में हैं और पुलिस हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

10:12 (IST)15 Dec 2019
जेएनयू के कुलपति ने कहा कि छात्रों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार ने शनिवार को दावा किया कि 15 से 20 छात्रों ने विवि परिसर में उन्हें घेर लिया और अपशब्द कहे तथा हमला करने का प्रयास किया, लेकिन विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें बचा लिया।

09:44 (IST)15 Dec 2019
डिब्रूगढ़ जिले के कुछ हिस्सों, गुवाहाटी में कर्फ्यू में ढील

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में लगाए गए कर्फ्यू में रविवार को ढील दी गई। पुलिस ने अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुवाहाटी में सुबह सात से शाम चार बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ पश्चिम, नहरकटिया, तेनुघाट और जिले के कई अन्य हिस्सों में भी इतने ही समय के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है।

08:43 (IST)15 Dec 2019
पश्चिम बंगाल: बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का बयान

पश्चिम बंगाल: बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि हमारी कार पर ईंटों से हमला किया गया और फिर बम फेंका गया, जब मैं कांकिनारा से लौट रहा था। पश्चिम बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

Image

08:41 (IST)15 Dec 2019
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल जो 6 महीने के भीतर रेप के मामलों में दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं, आज वह बेहोश होकर गिर गईं तो उन्हें LNJP अस्पताल ले जाया गया है।

Image

07:39 (IST)15 Dec 2019
स्वाति मालीवाल ने मोदी को पत्र लिखकर दिशा विधेयक को पूरे देश में लागू करने की मांग

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूरे देश में ‘दिशा विधेयक’ तत्काल लागू करने की मांग की जिसमें महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों को 21 दिन के भीतर निस्तारित करने और मौत की सजा का प्रावधान है। दिल्ली महिला आयोग प्रमुख ने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार के अभी तक के ‘‘उदासीन रवैया’’ पर दुख जताया।