हिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News,  Read Hindi News, Latest Hindi News Today, Breaking News: दिनभर की सभी बड़ी खबरें आपको अब यहां मिलेंगी। देश-दुनिया की हर खबर, मनोरंजन जगत से खेल जगत, राशि से राजनीति तक। हर वो खबर, जो आपसे जुड़ी है या आपको वो प्रभावित कर सकती है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस संग गठबंधन कर चलाई जा रही सरकार की मजबूरियां गिनाई हैं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में उन्हें जहर पीना पड़ रहा है। इस दौरान कर्टनाक सीएम की आखों से आंसू तक बहने लगे। जिस कार्यक्रम में वो पहुंचे उसमें उन्होंने गुलदस्ता तक लेने से इनकार कर दिया।

वहीं एक मॉडल को बंधक बनाकर उसपे हमला करने वाले आरोपी को भोपाल की महिलाओं ने ही सबक सिखाया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिलाएं 26 साल के शख्स को चप्पलों से पीट रही हैं। हालांकि पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है।

अहमदाबाद निगम के स्कूलों में अब बच्चों के बाल भी काटे जाएंगे। मामले में अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने शहर के सभी 272 बच्चों को अपनी इस योजना ने शामिल किया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर बच्चे के उनके परिजनों की मर्जी से महीने में एक बार बाल काटे जाएंगे।