नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ केरल की राज्य सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने CAA के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया जो सदन में पास भी हो गया है। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘केरल में धर्मनिरपेक्षता, यूनानियों, रोमन, अरबों का एक लंबा इतिहास रहा है, हर कोई हमारी भूमि पर पहुंच गया। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि केरल में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं बनेगा। विधानसभा में कांग्रेस, सीपीआई (एम) ने पिनराई द्वारा पेश किये गए प्रस्ताव का समर्थन किया।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने सोमवार को कहा कि दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता मार्गों पर चलने वाली रेलगाड़ियों को अगले पांच वर्षों में प्रतीक्षा सूची टिकटों से मुक्त कर दिया जाएगा। इससे लोगों को कन्फर्म टिकट मिल सकेंगे। अभी लंबी दूरी तक जाने वाले लोगों को कन्फर्म टिकट के लिए काफी पहले से रिजर्वेशन कराना पड़ता है। अब नई व्यवस्था में दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

उत्तर प्रदेश में ठंड को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को पहली जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने जिले में कंपा देने वाली सर्दी और कोहरे के मद्देनजर सोमवार को नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों को दो दिन की छुट्टी करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए 31 दिसंबर और एक जनवरी को छुट्टी करने का आदेश स्कूलों को दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह आदेश जिले के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों पर लागू होगा।

Live Blog

16:11 (IST)31 Dec 2019
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने CAA के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ केरल की राज्य सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने CAA के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया जो सदन में पास भी हो गया है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'केरल में धर्मनिरपेक्षता, यूनानियों, रोमन, अरबों का एक लंबा इतिहास रहा है, हर कोई हमारी भूमि पर पहुंच गया। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि केरल में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं बनेगा। विधानसभा में कांग्रेस, सीपीआई (एम) ने पिनराई द्वारा पेश किये गए प्रस्ताव का समर्थन किया।

11:16 (IST)31 Dec 2019
सीडीएस की कमान संभालने से पहले नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

आज रिटायर हो रहे हैं सेना प्रमुख बिपिन रावत, सीडीएस की कमान संभालने से पहले नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

09:28 (IST)31 Dec 2019
नवीनतम तापमान (न्यूनतम) के आंकड़े लोधी रोड पर 3.7 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 4.2 डिग्री सेल्सियस

नवीनतम तापमान (न्यूनतम) के आंकड़े: लोधी रोड पर 3.7 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 4.2 डिग्री सेल्सियस और पालम में 4.1 डिग्री सेल्सियस पर। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा।

07:28 (IST)31 Dec 2019
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सोमवार को कड़ाके की सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया


पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सोमवार को कड़ाके की सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिल्ली में 1901 के बाद सोमवार, सबसे सर्द दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जयपुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तो दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 1901 के बाद अब तक के सबसे निचले स्तर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

07:24 (IST)31 Dec 2019
आनंद विहार में 31 गंभीर ’श्रेणी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 431 पर

दिल्ली: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में 31 गंभीर ’श्रेणी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 431 पर और आरके पुरम में 'बहुत खराब' श्रेणी में 372 नंबर पर है।

07:22 (IST)31 Dec 2019
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में था भूकंप का केंद्र। रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता।

07:16 (IST)31 Dec 2019
जम्मू-कश्मीर में मध्यम तीव्रता के भूकंप के चार झटके

जम्मू-कश्मीर में सोमवार (30 दिसंबर) की रात को दो घंटे से भी कम समय में 4.7 से 5.5 तक की तीव्रता वाले भूकंप के चार झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप का 4.7 तीव्रता का पहला झटका रात 10:42 बजे महसूस किया गया जिसके छह मिनट बाद 5.5 तीव्रता वाला दूसरा झटका महसूस किया गया। भूकंप के दोनों झटकों का केंद्र 10 किमी गहराई में था। इसके बाद, रात 10:58 बजे 4.6 तीव्रता का तीसरा झटका महसूस किया गया और फिर रात 11:20 बजे भूकंप का चौथा झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.4 थी।

20:07 (IST)30 Dec 2019
एसपीजी प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा को मिला सेवा विस्तार

नई दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार सिन्हा को सोमवार को विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक के रूप में एक साल का सेवा विस्तार दिया गया।
कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

19:55 (IST)30 Dec 2019
बुधवार तक हो जाएगा विभागों का बंटवारा : उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार के कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार शाम कहा कि एक-दो दिनों में विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।

16:59 (IST)30 Dec 2019
नोएडा में दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 35 अवैध पेटियां बरामद

पुलिस ने दादरी इलाके से दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से शराब की 35 अवैध पेटियां बरामद की हैं। दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार (30 दिसंबर) को बताया कि रविवार को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने लोहारली गांव के पास एक कार को जांच के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें 35 पेटी हरियाणा मार्का शराब मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार सवार नवीन शर्मा और उमेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे काफी दिनों से शराब तस्करी कर रहे हैं।

16:29 (IST)30 Dec 2019
बीएसएनएल ने नवंबर के वेतन, आपूर्तिकर्ताओं का 1,700 करोड़ रुपए का किया भुगतान

सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी के पुरवार ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने विभिन्न सामानों की आपूर्ति करने वालों (वेंडर) तथा ठेकेदारों के 1,700 करोड़ रुपए के बकाए का भुगतान कर दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों का नवंबर महीने का वेतन भी दे दिया है। पुरवार ने कहा, ‘‘बीएसएनएल के वेंडरों और ठेकेदारों को 1,700 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि उनके उपक्रम पर कुल मिलाकर कर्जदाताओं के 10,000 करोड़ रुपये बकाया हैं। पुरवार ने कहा, ‘‘कर्मचारियों के नवंबर महीने का वेतन भी जारी कर दिया गया है।’’ कंपनी का मासिक वेतन खर्च करीब 800 करोड़ रुपये बनता है।

14:53 (IST)30 Dec 2019
कर्नाटक की एक इंच भी जमीन देने का सवाल पैदा नहीं होता: येदियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार (30 दिसंबर) को कहा कि महाराष्ट्र के उनके समकक्ष उद्धव ठाकरे राजनीतिक लाभ के लिए बेलगाम सीमा मुद्दे को फिर से उठा रहे हैं और राज्य की एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी। येदियुरप्पा ने कहा, ‘यह महाजन रिपोर्ट में ही तय हो गया था कि महाराष्ट्र के पास क्या रहेगा और कर्नाटक के पास क्या रहेगा। राजनीतिक लाभ के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। एक भी इंच जमीन देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।’ उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री मराठी और कन्नड़ भाषा बोलने वाले लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

14:32 (IST)30 Dec 2019
प्रियंका ने प्रोटोकॉल तोड़ दिया ताकि मीडिया इसे टेलीविजन पर दिखाए- सांसद संजीव बालियान

लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस द्वारा रोकने पर केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान ने बयान दिया है। बालियान बोले, 'उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़ दिया ताकि मीडिया इसे टेलीविजन पर दिखाए, अन्यथा वे ऐसा नहीं करती।'

13:57 (IST)30 Dec 2019
इंदौर के मुस्लिम बहुल इलाकों में सीएए, एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन

संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) और संभावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ सोमवार (30 दिसंबर) को यहां मुस्लिम बहुल इलाकों में विरोध प्रदर्शन किए गए। खजराना, बम्बई बाजार, आजाद नगर और कुछ अन्य इलाकों में हुए इन प्रदर्शनों में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इनमें मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ अन्य धर्मों के विद्वानों और संतों ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा और सीएए-एनआरसी विरोधी संदेश लिखी तख्तियां थाम रखी थीं। वे "हिंदुस्तान जिंदाबाद" और "संविधान बचाओ" के नारे भी लगा रहे थे।

13:43 (IST)30 Dec 2019
मोदी ने सीएए के समर्थन से जुड़ा आध्यात्मिक गुरू का वीडियो पोस्ट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में अभियान का प्रसार करने के लिए सोमवार (30 दिसंबर) को आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो पोस्ट किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘सीएए से जुड़े पहलुओं की स्पष्ट व्याख्या तथा और भी चीजें सदगुरू से सुनिए। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ का हवाला दिया है और हमारी भाईचारे की संस्कृति का बेहतरीन तथा शानदार तरीके से उल्लेख किया है। इसके साथ ही उन्होंने निहित स्वार्थ वाले कुछ समूहों की गलत सूचनाओं को बेनकाब किया है।’

13:36 (IST)30 Dec 2019
अनियंत्रित कानून व्यवस्था के लिए पुलिस का नकारात्मक रूख जिम्मेदार: सांसद

उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर ने राजधानी लखनऊ में अनियंत्रित कानून व्यवस्था के लिए पुलिस के नकारात्मक रूख को जिम्मेदार ठहराया है। किशोर ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस के नकारात्मक रूख के कारण लखनऊ में अपराध नियंत्रित नहीं हो रहे हैं तथा हत्या और लूट की वारदात लगातार हो रही हैं ।

13:17 (IST)30 Dec 2019
एनडीएमसी, दिल्ली छावनी स्कूलों का बोर्ड परीक्षा शुल्क देगी दिल्ली सरकार: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार (30 दिसंबर) को घोषणा की है कि नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) और दिल्ली छावनी के तहत आने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा के शुल्क का भुगतान दिल्ली सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। सरकार ने पहले सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि सरकार एनडीएमसी और दिल्ली छावनी द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा के शुल्क का भुगतान भी करेगी।

11:56 (IST)30 Dec 2019
जदयू को 2020 के विधानसभा चुनाव में अधिक सीटों पर लड़ना चाहिए: प्रशांत किशोर

संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर भाजपा के खिलाफ लगातार आक्रोश जाहिर करने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का कहना है कि बिहार में राजग की वरिष्ठ साझीदार होने के नाते उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुकाबले अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। दोनों दलों ने इस साल लोकसभा चुनाव में बराबर बराबर सीटों पर चुनाव लड़ा था।

11:43 (IST)30 Dec 2019
कांग्रेस प्रियंका को उन जगहों पर भेजती है जहां हार का सामना कर रही है :पोखरियाल

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने रविवार (29 दिसंबर) को दावा किया कि कांग्रेस की अपनी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को ऐसे स्थानों पर भेजने की प्रवृत्ति रही है जहां पार्टी हार का सामना कर रही है। पोखरियाल ने दावा किया कि लोगों ने कांग्रेस के इस तरीके को स्वीकार नहीं किया है और लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के परिणाम इस बात का सबूत हैं।

11:28 (IST)30 Dec 2019
दिल्ली में गंभीर श्रेणी में बनी हुई है वायु गुणवत्ता

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार (30 दिसंबर) को भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर 448 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता शनिवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई थी। पड़ोसी इलाकों गाजियाबाद (439), फरीदाबाद (465), नोएडा (471) और ग्रेटर नोएडा (448) में भी एक्यूआई गंभीर श्रेणी में है। गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 344 दर्ज किया गया।

10:37 (IST)30 Dec 2019
ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे से कार फिसलकर नहर में गिरी, छह लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण एक कार सड़क पर फिसलकर नहर में गिर गई जिसमें दो नाबालिगों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार (30 दिसंबर) को बताया कि कार में सवार पांच अन्य लोगों को चोटें आयी हैं। यह हादसा रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कार में 11 लोग सवार थे। कार धनकौर इलाके की खेरली नहर में गिर गई। सभी 11 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से छह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है।’’

09:58 (IST)30 Dec 2019
पंजाब के मंत्री ने फर्जी वीडियो वायरल होने पर शिकायत दर्ज कराई

पंजाब सरकार के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर एक फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें गुरु नानक देव के बारे में टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है जबकि उन्होंने ऐसा कुछ कहा ही नहीं है। कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि यह उनकी छवि खराब करने का एक कुत्सित प्रयास है। उन्होंने कहा कि वह एक सिख हैं और वह गुरुओं का कभी भी अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं ।

09:51 (IST)30 Dec 2019
पहले कैबिनेट में किसानों के ऋण माफी की घोषणा टांय टांय फिस्स: भाजपा

भाजपा ने झारखंड में रविवार (29 दिसंबर) को सत्ता संभालने वाली हेमंत सोरेन सरकार को पहली कैबिनेट बैठक में किसानों के ऋण माफ करने की घोषणा के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि नयी सरकार अपने इस वादे पर ‘‘टांय-टांय फिस्स’’ हो गई। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं, अनुबन्धर्किमयों को स्थाई नौकरी देने की बात करने वाली सरकार ने अभी सिर्फ बकाया मानदेय देने का निर्णय लिया।’’

09:39 (IST)30 Dec 2019
रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह के खिलाफ जम्मू में ईसाई समुदाय ने विरोध किया प्रदर्शन

जम्मू में ईसाई समुदाय के सदस्यों ने हाल ही में आए टीवी शो के दौरान कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए अभिनेत्री रवीना टंडन, निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान और हास्य कलाकार भारती सिंह के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने शहर के शहीदी चौक पर इकट्ठा होकर बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ नारेबाजी की और उन पर ईशनिंदा का आरोप लगाया। महिलाओं सहित कई प्रदर्शनकारियों ने एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला और बाद में शांतिपूर्ण तरीके से तितर-बितर हो गए। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में तीनों हस्तियों के खिलाफ पंजाब में एक सप्ताह के भीतर दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

08:53 (IST)30 Dec 2019
बाहरी दिल्ली में गोलीबारी में तीन घायल

बाहरी दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र में रविवार (29 दिसंबर) को चार बंदूकधारियों ने एक दंपत्ति समेत तीन लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस को संदेह है कि यह आपसी रंजिश का मामला है। पल्ला बख्तावरपुर क्षेत्र में नवीन(38) अपनी पत्नी संगीता(35) के साथ अपने वाहन का पहिया ठीक कराने एक दुकान पर रुका तभी यह घटना हुई। इस घटना में दुकान का मालिक पुष्कर(30) भी घायल हो गया। तीनों घायलों का मैक्स और राजा हरिश्चन्द्र अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नवीन मॉडल टाउन इलाके में जिम चलाता है और उसका पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

08:47 (IST)30 Dec 2019
जामिया के बाहर ‘जामियावाल बाग’ नाटक का मंचन

नए नागरिकता कानून के विरोध में जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के बाहर ‘जामियावाला बाग’ शीर्षक के नाटक का मंचन किया गया। जामिया के छात्रों के एक बयान के अनुसार जामिया हमदर्द के पुराने छात्रों ने 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए नाटक का मंचन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान अपनी एक आंख पर पट्टी बांध रखी थी। ऐसा उन्होंने 15 दिसंबर को प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के दौरान अपनी एक आंख खो चुके छात्र मोहम्मद मिन्हाजुद्दीन के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए किया था। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों वाली जामिया समन्वय समिति विश्वविद्यालय के गेट नंबर सात के बाहर विरोध प्रदर्शन का संचालन कर रही थी।

08:21 (IST)30 Dec 2019
जदयू को 2020 में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए: प्रशांत किशोर

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने रविवार (29 दिसंबर) को कहा कि बिहार में राजग की वरिष्ठ साझीदार होने के नाते उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। दोनों दलों ने इस साल लोकसभा चुनाव में समान संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ा था। किशोर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मेरे अनुसार लोकसभा चुनाव का फार्मूला विधानसभा चुनाव में दोहराया नहीं जा सकता।’ वह हाल में सीएए और एनसीआर को लेकर भाजपा को लगातार निशाना बनाते आए हैं।

19:47 (IST)29 Dec 2019
झारखंड विधानसभा का सत्र छह जनवरी से

पांचवीं झारखंड विधानसभा का प्रथम सत्र छह जनवरी 2020 से आठ जनवरी 2020 तक होगा: हेमंत सरकार की पहली मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया फैसला।

19:30 (IST)29 Dec 2019
शाह ने सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा इकाई के नए लोगो का किया अनावरण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सीआरपीएफ के वीआईपी सुरक्षा प्रकोष्ठ के लिए एक नये लोगो का अनावरण किया, जो गांधी परिवार के सदस्यों तथा कुछ केंद्रीय मंत्रियों समेत 59 ऐसे लोगों की सुरक्षा संभालता है।

17:07 (IST)29 Dec 2019
दिल्ली में शाहीनबाग थाने के बाहर प्रदर्शन, लोगों के समूह ने दी गिरफ्तारियां

दिल्ली में विवादित संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ रविवार को लोगों के एक समूह ने शाहीनबाग थाने के बाहर प्रदर्शन किया। जामिया नगर और शाहीनबाग के रहने वाले 32 प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रस्तावित देशव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और सीएए को वापस लेने की मांग की। 

16:01 (IST)29 Dec 2019
देश में जो माहौल बन रहा है, प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए -गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि देश और प्रदेश में जो माहौल बन रहे हैं उसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हस्तक्षेप करना चाहिए वरना स्थिति और बिगड़ सकती है।

14:44 (IST)29 Dec 2019
मुलायम सिंह यादव मुंबई के अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

13:40 (IST)29 Dec 2019
एनआरसी भारत सरकार का आंतरिक मामला है : बीजीबी के महानिदेशक

बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के प्रमुख ने रविवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) तैयार करने की प्रक्रिया पूरी तरह भारत सरकार का ‘‘आंतरिक मामला’’ है और दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय है। बीजीबी के महानिदेशक मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बल भारत में अवैध लोगों के प्रवेश को रोकना जारी रखेगा।

13:37 (IST)29 Dec 2019
श्रीनगर में अब तक की सबसे सर्द रात

श्रीनगर में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही मशहूर डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए और रात में श्रीनगर का तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्र में तापमान जमाव ंिबदू से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे क्षेत्र में शीत लहर तेज हो गई है।

12:48 (IST)29 Dec 2019
मेरठ के एसपी के वायरल वीडियो पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

मेरठ के एसपी के वायरल वीडियो पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने यह सब मुसलमानों के लिए नहीं कहा, लेकिन शायद उन लोगों ने जो पाकिस्तान समर्थक नारे लगा रहे थे, पथराव किया उनके लिए कहा। ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के लिए, एसपी शहर का बयान गलत नहीं है।

12:31 (IST)29 Dec 2019
हेमंत सोरेन का शपथग्रहण आज

हेमंत सोरेन झारखंड के मोरहाबादी मैदान में शनिवार दोपहर दो बजे आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान कई बड़े नेता मंच पर मौजूद रहेंगे।

12:18 (IST)29 Dec 2019
मायावती ने पार्टी से निलंबित किया BSP MLA

बसपा विधायक रमाबाई परिहार को मायावती ने पार्टी से निलंबित किया। वह मध्य प्रदेश के पथेरिया से विधायक हैं। उन्होंने CAA का समर्थन किया था।



11:27 (IST)29 Dec 2019
पीएम मोदी की मन की बात

इन दिनों हमारे देश के युवा सही व्यवस्था को पसंद करते हैं, वे सिस्टम को फोलो करते हैं। युवाओं को अराजकता के प्रति नफरत है। अव्यवस्था, अराजकता के प्रति उन्हें चिढ़ है। जातिवाद, परिवारवाद जैसी अव्यवस्था को वो पसंद नहीं करते हैं।

11:10 (IST)29 Dec 2019
पीएम मोदी अपनी 60वीं 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं


'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा कि हम सब अनुभव करते हैं कि यह पीढ़ी बहुत प्रतिभाशाली है। यह सोशल मीडिया का युग है। लोग सिस्टम को फॉलो भी करते हैं और अगर सिस्टम सही काम न करे तो बेचैन भी होते हैं और सवाल भी करते हैं। हमारे देश के युवाओं को अराजकता के प्रति नफरत है, वे भेदभाव को पसंद नहीं करते।

10:26 (IST)29 Dec 2019
झारखंड सोरेन का शपथग्रहण समारोह

रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार दोपहर दो बजे मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कांग्रेस के डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम के अलावा तीसरी सहयोगी पार्टी राजद से सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे।