Haryana Fire Accident: हरियाणा के सोनीपत की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है, जिसमें करीब 30 मजदूरों के झुलसने का दावा किया जा रहा है। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी गई। इस आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक मजदूर काफी झुलस गए। सभी घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह आग हरियाणा के सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में बनी एक फैक्ट्री में लगी थी। ऐसे में सभी मजदूरों को आग के बीच से निकाला गया और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि अभी तक यहां आग लगने का कारण नहीं सामने आया है।

रबड़ बनाने वाली फैक्ट्री में आग

जानकारी के मुताबिक राई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्टरी में रबड़ की बेल्ट बनाने का काम होता है। फैक्टरी में काम चल रहा था कि अचानक आग लग गई। फैक्टरी में रबड़ होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग इतनी भड़क गई थी कि उसमें फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर भी झुलस गए। करीब आधा दर्जन मजदूरों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, दमकल विभाग की टीम को सूचना दी गई।

फैक्ट्री में बर्बाद हो गया लाखों का सामान

इंडस्ट्रियल एरिया की इस फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ था, जिसके चलते काफी मशक्कत के बाद आग पर फैक्ट्री में लगी काबू पाया गया था। ऐसे में इस आग के कारण फैक्ट्री में पड़ा कच्चा व तैयार माल जलकर राख हो गया, जिससे लाखों का नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है।

बता दें कि इस फैक्ट्री में रबड़ की बेल्ट बनाने का काम होता है। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आग लगने के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।