Haryana Nagar Nigam Election Result 2018, Haryana Municipal MC Election Chunav Result 2018: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हरियाणा की सभी पांच नगर निगम (हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर) सीटों पर हुए चुनाव में जीत हासिल कर ली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बाबत कहा कि मेयर चुनाव में बीजेपी की यह जीत, सरकारी की नीतियों और पार्टी की कड़ी मेहनत की विजय है। खासकर पानीपत में, जहां पर हमारे प्रत्याशी ने बड़े अंतर से बाजी मारी है। पानीपत से मेयर पद पर अवनीत कौर ने रिकॉर्ड 74,940 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल एक लाख 26 हजार 321 वोट मिले।
पांच नगर निगमों में किसे-किसे मिली जीतः हिसार में बीजेपी के गौतम सरदाना ने कांग्रेस का समर्थन पाने वाले रेखा को 28,091 वोटों से हराया। करनाल में पार्टी की तरफ से रेणु बाला ने प्रतिद्वंदी आशा वाधवा को 9348 वोटों से मात दी। पानीपत में अवनीत कौर ने रिकॉर्ड 74,940 वोटों से अंशु पाहवा को पछाड़ा। रोहतक में मनमोहन 14,776 वोटों से सीताराम से आगे निकल गए और यमुनानगर में मदन सिंह ने राकेश कुमार को 40,678 वोटों से हराया।
Highlights
पानीपत से इस चुनाव में सभी बीजेपी प्रत्याशी जीत गए। इन सभी के नाम इस प्रकार हैं- अनीता रानी, पवन, शीतल, रविंद्र, अशोक कटारिया, मीनाक्षी नारंग और रविंद्र भाटिया जीत गए।
यमुनानगर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मदन चौहान 40,678 वोटों से जीत गए।
रोहतक की वार्ड 14 से भारतीय जनता पार्टी पद के पार्षद पद के उम्मीदवार राधेश्याम ढल जीत गए।
हिसार के वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय उम्मीदवार सरोज बाला जीती हैं।
इस चुनाव में हिसार से गौतम सरदाना, करनाल से रेनु बाला और यमुनानगर से मदन सिंह मेयर पद पर जीते
बता दें कि बीते 16 दिसंबर को हरियाणा में पांचों नगर निगमों में चुनाव हुए थे। चुनाव में 60 से 65 फीसदी तक वोटिंग हुई थी।
यमुनानगर में सबसे अधिक मत प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया था।
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव में जीत के लिए काफी मेहनत की थी। खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यहां कई सभाएं पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में की थी। इसके अलावा विपक्ष के तौर पर आईएनएलडी और बीएसपी ने भी इस चुनाव में उम्मीदवार उतारे थे।
भाजपी की इस बड़ी जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में मेयर पदों पर भाजपा की जीत सरकार की नीतियों तथा पार्टी की कड़ी मेहनत की जीत है। खास कर पानीपत में, जहां हमारे प्रत्याशी ने विशाल अंतर से जीत हासिल की है।
हरियाणा के पांचों नगर निगम के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्विप किया है। इस बार कुल 59 मेयर उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।
बीजेपी की अवनीत कौर ने पानीपत नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार आशू पाहवा को 74,940 वोटों से हराया है।
हरियाणा में बुधवार को निकाय चुनाव के परिणाम जारी हुए। इनमें पांच नगर निगम सीटों पर बीजेपी की तरफ से इन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। (फोटोः हरियाणा BJP/टि्वटर)
खट्टर ने नतीजों के बाद ट्वीट किया- नगर निगम चुनाव 2018 में विजयी हरियाणा बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। यह जीत उन सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिनके परिश्रम से यह संभव हुआ है। मैं आपका आभार प्रकट करता हूं।
नगर निकाय चुनाव के लिए 16 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। स्टेट इलेक्शन कमिश्नर दलीप सिंह ने बताया कि चुनाव में कुल 69.39 फीसदी मतदान हुआ। हिसार में 62.7, करनाल में 61.8, पानीपत में 62, रोहतक में 62.4 और यमुनानगर में 65.2 वोटिंग हुई।
पांच राज्यों के विधासभा चुनाव में शिकस्त के बाद हरियाणा में यह निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साख बचाने के सवाल से कम नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार-प्रसार किया था, जबकि कांग्रेस इस चुनाव में आगे आकर नहीं लड़ी। उसने कुछ स्वतंत्र उम्मीदवारों को समर्थन जिया। करनाल, जो कि खट्टर का गृह नगर है, वहां से आईएनएलडी-बीएसपी और कांग्रेस ने आशा वाधवा नाम की स्वतंत्र उम्मीदवार का समर्थन किया है।
करनाल में मेयर पद पर रेणु बाला जीत गई हैं। उन्हें कुल 69,960 वोट मिले। चुनाव में उन्हें स्वतंत्र प्रत्याशी आशा वाधवा ने टक्कर दी थी। वहीं, बीजेपी की अवनीत, जो सुबह से आगे चल रही थीं। वह पानीपत सीट से 74,940 वोटों से जीती हैं, जबकि कांग्रेस द्वारा समर्थन प्राप्त अंशु पाहवा को 51,381 वोट मिले। हिसार में गौतम सरदाना ने मेयर पद पर जीत दर्ज की है। सरदाना को टक्कर देने के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रेखा ऐरन मैदान में थीं। रोहतक में भी कमल खिल गया है। इस सीट पर बीजेपी के मेयर कैंडीडेट मनमोहन गोयल ने जीत दर्ज की है।
यमुनानगर में बीजेपी के मदन सिंह 27 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं, जिनके बाद राकेश कुमार हैं। राकेश को कुल 38, 845 वोट मिले हैं। वहीं, हिसार में मेयर पद की रेस में बीजेपी का जलवा देखने को मिला। पार्टी प्रत्याशी गौतम सरदाना इस वक्त कांग्रेस से समर्थन प्राप्त प्रतिद्वंदी रेखा ऐरन से साढ़े 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि हिसार, दिवंगत पूर्व सीएम भजन लाल का गृह नगर है। उनके पुत्र कुलदीप बिश्नोई और पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने इन चुनावों में ऐरन का समर्थन किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गृह नगर रोहतक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मनमोहन गोयल ने कांग्रेस के सीता राम को पछाड़ दिया है। फिलहाल वह 5000 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इससे पहले, हरियाणा निकाय चुनाव में इस बार कुल 59 उम्मीदवार मेयर की रेस में है। इनमें 40 पुरुष हैं, जबकि 19 महिला प्रत्याशी हैं। वहीं, पूरे निकाय चुनाव में कुल 592 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है, जिनमें 322 पुरुष और 270 महिलाएं शामिल हैं। जाखल मंडी और पुंडरी के चुनाव में कुल 89 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 35 पुरुष हैं और 54 महिलाएं हैं।
काउंसलर के पोस्ट पर पार्टी ने करनाल में सुबह तक जारी तीन सीटों के नतीजों में से दो सीटों पर चुनाव जीत लिया है। वॉर्ड संख्या 1 और तीन पर बीजेपी जीती है, जबकि वॉर्ड दो पर स्वतंत्र प्रत्याशी ने जीत का स्वाद चखा। इससे पहले, हरियाणा में पांच नगर निगमों (पानीपत, करनाल, हिसार, रोहतक और यमुनानगर) और दो नगर पालिका (कैथल की पंडूरी व फतेहाबाद की जाखल मंडी) चुनाव के शुरुआती रुझान आ रहे थे। मेयर पद की दौड़ में पांचों सीट पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए थी।
हरियाणा में चुनावी नतीजों के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य के डीजीपी बीएस संधू ने इससे पहले कहा था कि पूरा पुलिस प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए तैयार है। सूबे में इसके लिए 7016 पुलिसकर्मी तैनात किए गए, जिनमें 825 लेडी कॉन्सटेबल भी शामिल हैं।
हिसार में भी कांटे की टक्कर देखने को मिली। दूसरे चरण की मतगणना के बाद बीजेपी की तरफ से मेयर पद पर प्रत्याशी गौतम सरदाना 702 वोटों से आगे चल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस की रेखा ईरन को पीछे छोड़ा। वहीं, यमुनानगर में बीजेपी के मदन चौहान करीब 12000 वोटों से बीएसपी-आईएनएलडी के उम्मीदवार से आगे चल रहे थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गृह नगर करनाल में बीजेपी की रेणु बाला और आशा वाधवा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इन दोनों प्रत्याशियों के बीच तकरीबन 2500 वोटों का अंतर था। अभी तक छह चरण की मतगणना हो चुकी है।
पानीपत में कुल 26 वॉर्ड हैं। अवनीत कौर करीब 34000 वोटों से प्रतिद्वंदी अंशु पाहवा से आगे चल रही हैं। वहीं, बीजेपी के 15 उम्मीदवारों में से कुछ ने जीत हासिल कर ली है, जबकि कुछ रुझानों में बढ़त लिए हैं।
बीजेपी की प्रीति जौहर यमुनानगर में वॉर्ड संख्या छह से जीती हैं। मेयर चुनाव में पानीपत में बीजेपी की अवनीत कौर कांग्रेस की अंशु पाहवा से साढ़े 32 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, करनाल में बीजेपी की रेणु बाला गुप्ता भी आशा वाधवा से 36 वोटों से आगे हैं।